जालोर जिले के बिशनगढ़ थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण में करीब 6 माह से फरार आरोपी को पुलिस ने धरदबोचा। आरोपी गोविंद राम पुत्र प्रहलाद राम बिश्नोई (निवासी चोटियो की ढाणी, फींच, लूणी, जोधपुर) अवैध अफीम के दूध की आपूर्ति में संलिप्त था।
पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार, जोधपुर रेंज के निर्देशानुसार ‘‘ऑपरेशन धरकरभर’’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के आदेशों पर कार्रवाई हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा और वृताधिकारी जयराम मुंडेल के सुपरविजन में थानाधिकारी पन्नालाल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने 21 मई 2025 को तकनीकी और आसूचना के माध्यम से आरोपी को दस्तयाब कर गिरफ़्तार किया।
आरोपी 5000/- रुपये का इनामी था और बिशनगढ़ थाना के टॉप-10 अपराधियों की सूची में शामिल था। पुलिस ने उससे अफीम के दूध की खरीद-फरोख्त से जुड़े पहलुओं की गहन पूछताछ की।
पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- पन्नालाल (थानाधिकारी)
- हस्तीमल (कानि 842)
- ओमाराम (कानि 167)
- सुरेश कुमार (कानि 454, विशेष भूमिका)
पुलिस ने कार्रवाई के दौरान अवैध मादक पदार्थ तस्करी के नेटवर्क पर भी जानकारी जुटाई।
📍 अपराध से जुड़े मामलों में ऐसी कार्रवाइयाँ पुलिस द्वारा निरंतर जारी रहेंगी।



