Homeराजस्थानऑपरेशन भौकाल: पुलिस का बड़ा अभियान, काम्बले गोपीनाथ आईपीएस के नेतृत्व में...

ऑपरेशन भौकाल: पुलिस का बड़ा अभियान, काम्बले गोपीनाथ आईपीएस के नेतृत्व में तस्करों पर शिकंजा

Published on

जोधपुर रेंज के महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार के निर्देशानुसार, “मिशन मदमर्दन” अभियान के तहत जालोर जिले में मादक पदार्थों की तस्करी को रोकने के लिए “ऑपरेशन भौकाल” चलाया जा रहा है। इस अभियान में पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के निर्देशों के तहत, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवड़दान रतनु और सहायक पुलिस अधीक्षक काम्बले गोपीनाथ आईपीएस के सुपरविजन में पुलिस टीमों ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया।

डोडा पोस्त तस्करी पर बड़ी कार्रवाई

दिनांक 29 अप्रैल 2025 को, सांचोर पुलिस ने मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर सरहद धमाणा, नेशनल हाईवे-68 पर शिव शक्ति होटल से जालाराम विशनोई को गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 15.810 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त, एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा और मिक्सी जब्त की गई। जब उससे पूछताछ की गई, तो उसने बताया कि उसने यह मादक पदार्थ सुनिल कुमार विशनोई से खरीदा था।

सूचना मिलने के बाद, सहायक पुलिस अधीक्षक काम्बले गोपीनाथ आईपीएस के निर्देशानुसार पुलिस ने सुनिल कुमार विशनोई के ठिकाने पर छापा मारा। इस दबिश में पुलिस ने 34.032 किलोग्राम डोडा पोस्त, तस्करी में प्रयुक्त स्कार्पियो एन गाड़ी (नंबर RJ-46-UA-3307) और इलेक्ट्रॉनिक कांटा जब्त किया। सुनिल कुमार को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध प्रकरण संख्या 196 दिनांक 30.04.2025 धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।

शादी समारोहों में नशे की सप्लाई पर विशेष सतर्कता

पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव ने शादी समारोहों, होटलों और सभाओं में डोडा पोस्त की मनुहार को लेकर विशेष सतर्कता के निर्देश दिए हैं। सहायक पुलिस अधीक्षक काम्बले गोपीनाथ आईपीएस के निकटतम सुपरविजन में सभी थानों में सूचना तंत्र को मजबूत किया गया है। बीट कांस्टेबल व अन्य अधिकारियों को सादा वस्त्रों में तैनात कर निगरानी बढ़ा दी गई है ताकि मादक पदार्थों की सप्लाई पर पूरी तरह रोक लग सके।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम और जब्तशुदा मादक पदार्थ का विवरण

प्रथम कार्यवाही: गिरफ्तार जालाराम विशनोई (निवासी लालपुरा, थाना चितलवाना, जिला जालोर) जब्त 15.810 किलोग्राम डोडा पोस्त

द्वितीय कार्यवाही: गिरफ्तार सुनिल कुमार विशनोई (निवासी पालड़ी सोलकिंयान, थाना सांचोर, जिला जालोर) जब्त 34.032 किलोग्राम डोडा पोस्त

पुलिस की सक्रियता से तस्करों में हड़कंप

इस ऑपरेशन में पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनु, और विशेष रूप से सहायक पुलिस अधीक्षक काम्बले गोपीनाथ आईपीएस के नेतृत्व में यह अभियान चलाया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए भविष्य में भी इसी तरह की कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

जांचें आपके आईडी पर कितने सिम चालू हैं, एक छोटी सी लापरवाही पहुंचा सकती है जेल!

फर्जी सिम के जरिए साइबर फ्रॉड का बड़ा खेल, जालोर पुलिस ने जारी की...

रोजगार मेला: देश को मिले 51 हजार से ज्यादा नए ‘राष्ट्र निर्माता’

पीएम मोदी बोले— सरकारी सेवा में हमारा मूल मंत्र हो ‘नागरिक देवो भव’, 2047...

धाकड़ नाम बताया, ढाबे पर शराब पार्टी करते पकड़ा गया 25 हजार का इनामी प्रकाश

राजस्थान ANTF के 'ऑपरेशन नाम्नाविलोम' के जाल में फंसा भीलवाड़ा MD फैक्ट्री कांड का...

महर्षि गर्गाचार्य जन्मोत्सव एवं प्रथम प्रतिभा सम्मान समारोह धूमधाम से आयोजित, प्रतिभावान विद्यार्थियों का सम्मान व भामाशाहों का बहुमान

निर्माणाधीन गर्ग समाज छात्रावास रानीवाड़ा में उमड़ा समाज, मुख्य अतिथि विधायक रतन देवासी ने...

105 वर्ष की उम्र में एजीकंवर परमार का देवलोकगमन: सिलासन में शोक की लहर

सदाचार की प्रतिमूर्ति थीं पूर्व सरपंच उकसिंह परमार की माताजी, नम आंखों से दी...

अनंतनाग की वादियों में एएनटीएफ का ‘ऑपरेशन विषधरासीम’: बाइक राइडर और चरवाहे बनकर पहुंची पुलिस

17 साल से फरार 25 हजार का इनामी चरस तस्कर गिरफ्तार, मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव से...

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

35 कानूड़ा प्रतिमाओं संग किलवा में रचा गया इतिहास: रूपाजी आंजणा धाम में उमड़ा आस्था, संस्कृति और जनसेवा का महासैलाब

सर्कल न्यूज नेटवर्क मातृशक्ति के गरबा, 251 यूनिट रक्तदान और दही-हांडी से भक्तिमय हुआ माहौल;...

संकल्प से सिद्धि: वादों को धरातल पर उतार रच दिया विकास का नया इतिहास शिवगंज पंचायत समिति को मिली ₹2.38 करोड़ की ऐतिहासिक सौगात

प्रधान ललिता कुंवर व प्रधान प्रतिनिधि बिशनसिंह देवड़ा ने अंतिम पलों में भी नहीं...