साँचोर। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर, रेंज जोधपुर के निर्देशानुसार रेंज में अवैध गतिविधियों मादक पदार्थ, शराब तस्करी के विरूद्ध भौकाल अभियान में कार्यवाही के तहत ज्ञानचंद यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जालोर के निर्देशन में जिले में अवैध शराब तस्करी की रोकथाम एवं लोकल स्पेशल एक्ट की कार्यवाही के तहत आवङदान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचोर एवं श्री कांबलेे शरण गोपीनाथ आईपीएस, सहायक पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी वृत सांचोर के निकटतम सुपरविजन में देवेन्द्रसिंह निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी पुलिस थाना साँचोर द्वारा गठित पुलिस टीम को सफलता मिली है।

देवेन्द्रसिंह बताते है कि 12.03.2025 को रात्रिकालिन गश्त के दौरान सुचना प्राप्त हुई कि सरहद धमाणा एन. एच. 68 पर एक ट्रक व एक्सयूवी 300 कार का एक्सीडेंट हो गया है, जिस पर पुलिस जाब्ता के मौके पर पहुचे तो वहां पर दुर्घटनाग्रस्त वाहन एक्सयूवी 300 कार क्षतिग्रस्त हालात में पड़ी मिली तथा वाहन की तलाशी ली गई तो अन्दर पंजाब निर्मित अंग्रेजी शराब की कुल 183 बोतले, और 126 पव्वे भरे हुए पाये जाने एवं वाहन के अन्दर पंजाब निर्मित शराब के सम्बध मे लाईसेंस व परमीट के सम्बध मे कोई दस्तावेज नहीं होने पर क्षतिग्रस्त वाहन व पंजाब निर्मित अवैध अंग्रेजी शराब को जब्त कर प्रकरण संख्या 119 दिनांक 12.03.2025 धारा 19,54, 14,57 राजस्थान आबकारी अधिनियम 1950, 287 बीएनएस के तहत पंजीबद्ध कर अनुसंधान शुरू किया गया।
इस कार्यवाही में नैनाराम सउनि, सुरेश कुमार कानि., सेवाराम कानि, दिनेश कुमार चालक कानि. का रोल रहा।



