Homeजसवंतपुराकागमाला में कुछ दिन पूर्व मिले मानव अंगों की हुई शिनाख्तगी, आत्महत्या...

कागमाला में कुछ दिन पूर्व मिले मानव अंगों की हुई शिनाख्तगी, आत्महत्या का है पुलिस को शक, सवालिया निशान?

Published on

मृतक था कोटडा का दानाराम चौधरी, दर्ज थी गुमशुगी, आत्महत्या का है पुलिस को शक, अधजले अंगों पर सवालिया निशान

जसवंतपुरा। पुलिस थाना जसवन्तपुरा हल्का क्षेत्र सरहद कागमाला में गत दिनों में अज्ञात मानव बॉडी के अंग पैर, खोपड़ी एवं अन्य हड्डीयों का कंकाल एवं अन्य सामान पानी की बोतल, चप्पल एवं कड़े मिले थे। घटना की गंभीरता को देखते हुए ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक, जिला जालोर द्वारा अज्ञात मानव बॉडी के अंगों की शिनाख्तगी के निर्देश पर मोटाराम गोदारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर एवं भुपेन्द्रसिंह पुलिस अधीक्षक वृताधिकारी भीनमाल के सुपरविजन में प्रतापसिंह उपनिरीक्षक थानाधिकारी जसवन्तपुरा मय टीम द्वारा उपरोक्त घटना के संबंध में प्राप्त रिपोर्ट पर जांच एवं तलाश शुरू की गयी।

दौराने जांच विभिन्न प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी फुटेज चेक किये गये, आप पास के चरवाहों से पुछताछ की गयी, मौके पर एमओबी एवं एफएसएल टीम बुलायी जाकर साक्ष्य संकलन किये गये, गत दिनों दर्ज मानव गुमसुदगी की सुचनाएं संकलन की गयी, आसुचना व तकनीकी सहायता से मालुमात किया, घटनास्थल पर मिली बोतले जिसमें डीजल की गंध आ रही थी जिस संबंध में आस पास के पैन्ट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज चैक किये। तो दिनांक 17.11.2024 को एक शख्स बोतल मे पैन्ट्रोल/डीजल भरवाता हुआ नजर आया, जिस पर उक्त शख्स की पहचान व मालुमात किया तो उक्त शख्स की पहचान दानाराम पुत्र सवाराम जाति चौधरी निवासी कोटडा के रूप में हुई। जिस पर मालुमात किया तो उक्त दानाराम दिनांक 17.11.2024 से घर से गुम है जिनकी पुलिस थाना रानीवाडा गुमसुदगी दर्ज है।

बाद में परिजनों को बुलाया जाकर पेट्रोल पम्प के सीसीटीवी फुटेज बताये तो उक्त व्यक्ति दानाराम होना पुष्टि हुआ एवं मौके पर मिले चप्पल एवं कड़े के बारे में पहचान की। परिजनों ने बताया कि दानाराम मानसिक रूप से सही नहीं था, घर से नाराज होकर निकला था, शिनाख्त एवं मौके पर मिले आलामात एवं साक्ष्यों से प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या घटित होना पाया गया है, एवं मौके पर मिले मानव कंकाल के पार्टस को सीएचसी जसवंतपुरा में रखवाये जाकर प्रिजर्व करवाये। आईन्दा डीएनए सम्बंधी अग्रिम कार्यवाही की जायेगी।

बता देते है कि, मौत और मानव अंगों को देखते हुए पुलिस बारिकी से संदेहास्पद मौत की जांच कर रही है कि अभी मामला आत्महत्या का बताया जा रहा है। मामला पुलिस के उच्च रेडार पर है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...