Homeराजस्थानजयपुरबड़ी खबर: शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में भारी कटौती,...

बड़ी खबर: शिव विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा में भारी कटौती, समर्थकों में भारी आक्रोश

Published on

बाड़मेर: राजस्थान की राजनीति के युवा चेहरे और शिव विधानसभा क्षेत्र से विधायक रविंद्र सिंह भाटी की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है। बाड़मेर जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी एक आदेश के अनुसार, भाटी की सुरक्षा में तैनात अतिरिक्त पीएसओ (PSO) को तत्काल प्रभाव से हटा लिया गया है। इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया से लेकर धरातल तक भाटी समर्थकों में जबरदस्त गुस्सा और रोष देखा जा रहा है।

क्यों हटाई गई अतिरिक्त सुरक्षा?

​सरकारी आदेश के मुताबिक, राज्य सरकार के नियमानुसार प्रत्येक सांसद और विधायक को एक पीएसओ उपलब्ध कराया जाता है। पूर्व में भाटी को मिली धमकियों के मद्देनजर उनकी सुरक्षा बढ़ाकर कुल 4 पीएसओ किए गए थे। अब पुलिस मुख्यालय के निर्देशों का हवाला देते हुए पुराने आदेश को वापस लिया गया है। आदेश में स्पष्ट है कि अब केवल एक स्थायी पीएसओ (जालम सिंह) ही उनकी सुरक्षा में तैनात रहेगा, बाकी अतिरिक्त सुरक्षा गार्डों को वापस पुलिस लाइन बाड़मेर में आमद करने के निर्देश दिए गए हैं।

राजनेता के दबाव की चर्चा और समर्थकों का रोष

​भाटी समर्थकों का आरोप है कि यह कदम राजनीतिक दबाव के चलते उठाया गया है। क्षेत्र में चर्चाओं का बाजार गर्म है कि राजनेता के दबाव के कारण प्रशासन ने यह निर्णय लिया है। समर्थकों का कहना है कि जब भाटी को लगातार सुरक्षा संबंधी खतरे बने हुए हैं, ऐसे में सुरक्षा कम करना उनके जीवन के साथ खिलवाड़ है।

सुरक्षा बंद होने से क्या होगा रिएक्शन?

  • आंदोलन की चेतावनी: भाटी के समर्थक इस फैसले के विरोध में सड़कों पर उतर सकते हैं और जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन की तैयारी कर रहे हैं।
  • सरकार की घेराबंदी: सोशल मीडिया पर ‘सुरक्षा वापस लाओ’ के अभियान शुरू हो गए हैं, जिससे सरकार और पुलिस प्रशासन पर दबाव बढ़ना तय है।
  • राजनीतिक सरगर्मी: विधानसभा क्षेत्र में इस मुद्दे को भाटी के प्रति अन्याय के रूप में देखा जा रहा है, जिससे आने वाले समय में राजनीतिक ध्रुवीकरण तेज हो सकता है।
पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...