Homeरानीवाड़ासहकारी कर्मियों का हल्ला बोल: मांगों को लेकर जयपुर में महापड़ाव की...

सहकारी कर्मियों का हल्ला बोल: मांगों को लेकर जयपुर में महापड़ाव की चेतावनी

Published on

ग्राम सेवा सहकारी समितियों के कार्मिकों ने सरकार के खिलाफ खोला मोर्चा; 27 फरवरी से कार्य बहिष्कार जारी, अब अप्रैल में विशाल रैली की तैयारी

रानीवाड़ा/जयपुर। राजस्थान सहकारी कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति ने प्रदेश की ग्राम सेवा सहकारी समितियों (GSS) के कार्मिकों की लंबित समस्याओं को लेकर राज्य सरकार के खिलाफ निर्णायक जंग का ऐलान कर दिया है। मुख्यमंत्री के नाम प्रेषित मांग पत्र में संघर्ष समिति ने स्पष्ट किया है कि यदि मार्च माह तक उनकी जायज मांगों का सकारात्मक निराकरण नहीं हुआ, तो अप्रैल माह में जयपुर की सड़कों पर विशाल रैली और महापड़ाव डाला जाएगा।

https://youtu.be/Me7ufMkdreI

​समिति के प्रदेशाध्यक्ष हनुमान सिंह राजावत, मदन मेनारिया और कुलदीप जंगम ने संयुक्त बयान में कहा कि कर्मचारी पिछले लंबे समय से अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं, लेकिन शासन-प्रशासन की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं।

ये हैं प्रमुख मांगें:

​संघर्ष समिति ने अपनी मांगों को प्रमुखता से सरकार के समक्ष रखा है:

  • कैडर अथॉरिटी एवं नियोक्ता का निर्धारण: कार्मिकों के लिए स्पष्ट कैडर अथॉरिटी तय की जाए। कमेटी द्वारा सुझाव लेने के बावजूद पिछले तीन माह से पत्रावलियाँ लंबित हैं, जिन्हें तुरंत निस्तारित कर आदेश जारी किए जाएं।
  • ऋण पर्यवेक्षकों के पदों पर शत-प्रतिशत नियुक्ति: केंद्रीय सहकारी बैंकों में ऋण पर्यवेक्षकों के रिक्त पदों पर केवल समिति व्यवस्थापकों को ही प्राथमिकता देकर शत-प्रतिशत नियुक्ति दी जाए। साथ ही, इस प्रक्रिया में आयु सीमा की बाध्यता को पूरी तरह समाप्त किया जाए।
  • कार्मिकों का नियमितीकरण: 10 जुलाई 2017 से पूर्व नियुक्त उन कार्मिकों के लिए नियमितीकरण की प्रक्रिया पुनः शुरू की जाए जो पूर्व में वंचित रह गए थे। इसके अलावा व्यवस्थापक, सहायक व्यवस्थापक, सेल्समैन, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी और कंप्यूटर ऑपरेटरों के लिए आयु सीमा 18 से 40 वर्ष के अनुसार संशोधित कर नियमितीकरण का लाभ दिया जाए।
  • बैंकिंग सहायक (20% कोटा) भर्ती: जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों में बैंकिंग सहायक के पदों पर व्यवस्थापकों के लिए आरक्षित 20 प्रतिशत कोटे की चयन प्रक्रिया को बिना किसी देरी के अविलंब प्रारंभ किया जाए।

आंदोलन की राह पर कर्मचारी

​विदित रहे कि प्रदेश भर के सहकारी कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर बीते 27 फरवरी से निरंतर कार्य बहिष्कार पर हैं। संघर्ष समिति के सदस्यों ने चेतावनी दी है कि यदि समय रहते समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और उग्र किया जाएगा, जिसकी समस्त नैतिक एवं कानूनी जिम्मेदारी शासन और प्रशासन की होगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

सदानंदमयी छटा में सराबोर होगी अर्बुदारण्य की पावन धरा, शंकराचार्य के जयकारों से गूंजेगा रानीवाड़ा

27 जुलाई को जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामी सदानंद सरस्वतीजी महाराज का भव्य स्वागत, नंदगांव चातुर्मास...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...