Homeरानीवाड़ायुवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

Published on

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद में चर्चा की उठाई मांग

Circle News Network
रानीवाड़ा (जालौर/सांचौर)। NEET समेत देश में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रहे कथित पेपर लीक मामलों को लेकर स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी रानीवाड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने महामहिम राष्ट्रपति महोदया के नाम उपखंड अधिकारी (SDM) रानीवाड़ा को ज्ञापन सौंपकर दोषियों पर कड़ा एक्शन लेने और निष्पक्ष जांच कराने की मांग की।

लाखों युवाओं के भविष्य पर खड़ा हुआ प्रश्नचिह्न

ब्लॉक अध्यक्ष वरदाराम माली ने बताया कि देश में NEET समेत विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित तौर पर 150 से अधिक पेपर लीक के मामले सामने आ चुके हैं। इससे देश के लाखों विद्यार्थियों और युवाओं का भविष्य अंधकार में लटक गया है। परीक्षा प्रणाली की विश्वसनीयता और पूरी शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।

ज्ञापन में रखी गईं मुख्य मांगें:

  1. निष्पक्ष जांच व सख्त कार्रवाई: 150 से अधिक कथित पेपर लीक मामलों की निष्पक्ष जांच कराई जाए, दोषियों तथा जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय कर सख्त कानूनी कार्रवाई हो।
  2. शिक्षा मंत्री का इस्तीफा: केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा लिया जाए।
  3. केस वापस लिए जाएं: दिल्ली में इस मुद्दे पर शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे छात्रों और युवाओं पर दर्ज मुकदमे तत्काल निरस्त किए जाएं।
  4. संसद में चर्चा: इस गंभीर विषय पर संसद में विस्तृत चर्चा कराकर परीक्षा प्रणाली को पारदर्शी, सुरक्षित और विश्वसनीय बनाया जाए।
  5. सार्वजनिक माफी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के छात्रों से इस पूरे प्रकरण पर सार्वजनिक रूप से माफी मांगें और भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था सुनिश्चित करें।

ये लोग रहे मौजूद

ज्ञापन सौंपने के दौरान ब्लॉक अध्यक्ष वरदाराम माली के साथ अम्बालाल चितारा, चंदन सिंह सोलंकी, सरपंच जेठी देवी, केवलचंद, पारसमल, अशोक राणा, गणेशाराम, मुकेश कुमार, आकाश गोयल, शंकर घांची सहित कई स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

गणपति बप्पा के जयकारों से गुंजायमान हुआ धानोल, आंजणा कलबी समाज ने धूमधाम से की गजानन की स्थापना

समाजबंधुओं की एकजुटता से भव्य बना आयोजन; पूजा-अर्चना और महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का...

भीनमाल में अध्यक्ष पद की जंग हुई बेहद तेज, मनोज गुप्ता और प्रेमराज बोहरा आमने-सामने; 13 निर्दलीयों के रुख पर टिकी निगाहें

📰 सर्कल न्यूज़ नेटवर्क (विशेष राज्य समाचार - भीनमाल संस्करण) सियासत का सबसे बड़ा 'सर्जिकल स्ट्राइक'...