Homeबाड़मेरऑपरेशन ‘विषाणुबाहु’: राजस्थान का टॉप-10 अपराधी और MD ड्रग्स का सरगना कोलकाता...

ऑपरेशन ‘विषाणुबाहु’: राजस्थान का टॉप-10 अपराधी और MD ड्रग्स का सरगना कोलकाता से गिरफ्तार

Published on

भंवरी देवी कांड के आरोपी बिश्नाराम का रहा मुख्य सहयोगी | MD ड्रग्स फैक्ट्री का मास्टरमाइंड और ‘मुख्य रसोइया’

जयपुर/कोलकाता। राजस्थान पुलिस की एंटी नार्कोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और एटीएस (ATS) की संयुक्त टीम ने एक बेहद साहसिक और फिल्मी अंदाज में चले ऑपरेशन ‘विषाणुबाहु’ के तहत राजस्थान के टॉप-10 वांछित अपराधियों में शामिल रमेश बिश्नोई को पश्चिम बंगाल के कोलकाता से दबोच लिया है। एक लाख रुपये के इनामी इस शातिर अपराधी ने ड्रग्स की दुनिया में अपनी गहरी जड़ें जमा रखी थीं।

एटीएस महानिरीक्षक पुलिस विकास कुमार (IG Vikas Kumar) ने बताया कि आरोपी रमेश कुमार उर्फ अनिल उर्फ रामलाल (31) बाड़मेर के नेडी नाडी (धोरीमन्ना) का निवासी है, जिसे कोलकाता के न्यू टाउन इलाके से दबोचा गया।


सैकड़ों वाहन चोरी कर बना तस्करी की दुनिया का ‘बेताज बादशाह’

रमेश बिश्नोई के अपराध की शुरुआत 12वीं के बाद आवारागर्दी से हुई। उसने सबसे पहले लग्जरी गाड़ियों और पिकअप को निशाना बनाना शुरू किया। देखते ही देखते उसने सैकड़ों वाहन चोरी किए और उन्हें पश्चिमी राजस्थान के बड़े तस्करों को सप्लाई करना शुरू कर दिया। वाहन चोरी के इसी धंधे से उसने इतना पैसा कमाया कि वह खुद शराब तस्करी के बड़े कारोबार में कूद पड़ा। उसकी धमक राजस्थान के अलावा गुजरात, महाराष्ट्र, तेलंगाना और कर्नाटक तक फैल गई।

भंवरी देवी कांड के आरोपी बिश्नाराम का रहा मुख्य सहयोगी

अपराध जगत में पैर जमाने के लिए रमेश ने बड़े गैंग्स का सहारा लिया। चर्चित भंवरी देवी हत्याकांड का मुख्य सूत्रधार बिश्नाराम उसका सबसे करीबी साथी रहा है। रमेश ने बिश्नाराम के गैंग को चोरी की दर्जनों गाड़ियां, अवैध शराब के परिवहन और नशे के काले कारोबार के लिए संसाधन उपलब्ध कराए थे। काफी समय तक बिश्नाराम के दाहिने हाथ के रूप में काम करने के बाद, जब रमेश का नेटवर्क बड़ा हो गया, तो उसने अपना अलग गैंग बना लिया और स्वयं सरगना बन बैठा।

MD ड्रग्स फैक्ट्री का मास्टरमाइंड और ‘मुख्य रसोइया’

रमेश बिश्नोई केवल माल सप्लाई नहीं करता था, बल्कि वह राजस्थान में MD (मेफेड्रोन) ड्रग्स बनाने की फैक्ट्रियां स्थापित करने का मुख्य प्लानर था। हाल ही में राजस्थान के अलग-अलग जिलों में पकड़ी गई फैक्ट्रियों का पूरा खाका इसी ने तैयार किया था:

  • जोधपुर: कुड़ी भगतासनी इलाके में फैक्ट्री की पूरी मशीनरी और सेटअप रमेश ने ही लगवाया था।
  • बाड़मेर: सेड़वा इलाके में पकड़ी गई फैक्ट्री का मुख्य सूत्रधार और कच्चा माल मुहैया कराने वाला यही था।
  • सिरोही: सिरोही बेल्ट में भी इसके गैंग ने फैक्ट्री का संचालन शुरू किया था।
  • मुनाफे का गणित: वह महाराष्ट्र से ड्रग्स बनाने का सस्ता फॉर्मूला सीखकर आया था। मात्र 1 लाख रुपये की लागत से केमिकल प्रक्रिया द्वारा वह 1 किलो MD तैयार करता था, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत 30 लाख रुपये तक होती है।

बहुरुपिया बनकर कोलकाता में छुपा था शातिर रमेश

गिरफ्तारी से बचने के लिए रमेश ने अपना हुलिया और पहचान पूरी तरह बदल ली थी। कोलकाता में वह खुद को केमिस्ट्री का टीचर बताता था ताकि केमिकल की जानकारी पर कोई शक न करे। साथ ही उसने खुद को एक बड़ा केमिकल व्यापारी भी घोषित कर रखा था। वह मोबाइल का उपयोग बिल्कुल नहीं करता था और हवाई जहाज से सफर कर पुलिस को छकाता था।

पकड़े जाने की फिल्मी पटकथा: ‘विषाणुबाहु’ की जीत

आईजी विकास कुमार के नेतृत्व में ANTF की टीम ने कोलकाता के हावड़ा में स्थित ‘जगदम्बा स्टील’ दुकान के पास मजदूर बनकर कई दिनों तक रेकी की। पुलिस को पता चला कि रमेश आजकल धर्म के रास्ते पर है और 12 ज्योतिर्लिंगोंचारों धामों की यात्रा कर चुका है। जब वह गंगासागर जाने की तैयारी कर रहा था, तभी टीम ने उसे दबोच लिया।

आईजी विकास कुमार ने इस ऑपरेशन में शामिल सभी पुलिसकर्मियों की पीठ थपथपाई है और उन्हें सम्मानित करने की घोषणा की है। उन्होंने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अपराधी की जानकारी साझा करें, उनकी पहचान गुप्त रखी जाएगी।

सर्कल न्यूज़ के लिए गुमान सिंह राव की रिपोर्ट। जय हिंद।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

नवाचार: गांधी मेडिकल कॉलेज भोपाल की बड़ी उपलब्धि

अब चंद सेकंड में होगी मुंह के कैंसर की पहचान: 'मुख आरोग्य' ऐप को...

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...