रानीवाड़ा–रामसीन–भीनमाल राज्य मार्ग अब हादसों की सड़क बनता जा रहा है। एक हफ्ते में दूसरी दर्दनाक दुर्घटना ने क्षेत्र को झकझोर दिया है।
सोमवार रात को कागमाला के पास ट्रैक्टर ट्रॉली से मोटरसाइकिल की भीषण टक्कर हो गई। हादसे में कागमाला निवासी और पूर्व पंचायत समिति सदस्य भूताराम भील के पुत्र किशोर भील की जान चली गई।
बताया जा रहा है कि किशोर की बाइक ट्रॉली के पीछे जा भिड़ी। गंभीर रूप से घायल किशोर को भीनमाल सीएचसी लाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। शव को मोर्चरी में रखवाया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
स्थानीय लोग हादसों से डरे हुए हैं। उनका कहना है कि सड़क नवीनीकरण के बाद रफ्तार बढ़ी है, मगर सुरक्षा के इंतज़ाम गायब हैं। उन्होंने प्रशासन से अपील की है कि दुर्घटना-प्रवण स्थानों पर स्पीड ब्रेकर और चेतावनी संकेत लगाए जाएं… ताकि और कोई किशोर सड़क पर यूं दम न तोड़े।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां