सांचौर, 2 जुलाई।
महानिरीक्षक पुलिस श्री विकास कुमार (जोधपुर रेंज) के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन संपोलिया” के तहत सांचौर पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करी पर बड़ी कार्रवाई की है। जिला पुलिस अधीक्षक श्री ज्ञानचन्द्र यादव के आदेशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आवडदान रतनू एवं सहायक पुलिस अधीक्षक श्री काबंले शरण गोपीनाथ के निकटतम सुपरविजन में, थानाधिकारी श्री देवेन्द्रसिंह कच्छवाह के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने कृषि उपज मंडी सांचौर में दबिश दी।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने नशे के कारोबार में लिप्त चुन्नीलाल पुत्र आसुराम विश्नोई (सियाक), उम्र 45 वर्ष, निवासी सेड़िया, थाना करड़ा, जिला जालौर को गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 911 ग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद किया गया। साथ ही, मादक पदार्थ के परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (रजि. नंबर RJ46 SR 6720) को भी जब्त किया गया।
पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध प्रकरण संख्या 325, दिनांक 02.07.2025, धारा 8/15 एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आगे की जांच पुलिस थाना सरवाना के थानाधिकारी श्री सुरजभानसिंह द्वारा की जा रही है।
पुलिस टीम में श्री अमृतलाल (उनि.), श्री दिनेशकुमार (कानि. 55), श्री मांगीलाल (कानि. 299), श्री गोगाराम (कानि. 132), एवं श्री दिनेशकुमार (कानि. 1020) शामिल रहे।
पुलिस अधीक्षक ने टीम को सराहनीय कार्य के लिए बधाई दी है तथा अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध अभियान जारी रखने का संदेश दिया है।



