Homeसिरोहीसांसद लुम्बाराम ने माउंट आबू-गुलाबगंज सड़क का लिया जायजा, निर्माण में तेजी...

सांसद लुम्बाराम ने माउंट आबू-गुलाबगंज सड़क का लिया जायजा, निर्माण में तेजी के निर्देश

Published on

अधिकारियों के साथ पैदल चलकर देखा अधूरी सड़क का हाल

सिरोही।
माउंट आबू से गुलाबगंज तक अधूरी पड़ी सड़क का जायजा लेने सांसद लुम्बाराम चौधरी मंगलवार को अधिकारियों की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। सांसद ने वन विभाग, सार्वजनिक निर्माण विभाग, राजस्व विभाग समेत संबंधित अधिकारियों के साथ पैदल चलकर सड़क की वर्तमान स्थिति देखी। उनके साथ भाजपा नगर अध्यक्ष अक्षय चौहान और प्रवक्ता सुनील आचार्य भी मौजूद रहे।

23 किमी सड़क निर्माण के लिए 205 करोड़ मंजूर

सांसद ने बताया कि भारत सरकार की ओर से 205 करोड़ रुपये की लागत से 23 किलोमीटर लंबी वैकल्पिक सड़क के निर्माण को मंजूरी मिल चुकी है। बरसात के दिनों में माउंट आबू-आबूरोड मार्ग पर चट्टानें गिरने से रास्ता बंद हो जाता है, ऐसे में यह वैकल्पिक मार्ग जरूरी है। सांसद ने कहा कि डबल इंजन सरकार के प्रयासों से 50 साल से लंबित सड़क अब जल्द बनेगी।

केंद्र और राज्य सरकार का जताया आभार

सांसद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री व सार्वजनिक निर्माण मंत्री दियाकुमारी और वन मंत्री संजय शर्मा का आभार जताया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सड़क निर्माण में आ रही सभी बाधाएं दूर की जाएंगी और वरिष्ठ अधिकारी को नोडल अधिकारी नियुक्त करने की सिफारिश मुख्यमंत्री से करेंगे।

सड़क से जुड़ेगा माउंट आबू नेशनल हाईवे से

सांसद ने कहा कि इस सड़क के बनने से जिला मुख्यालय की दूरी 45 किलोमीटर कम हो जाएगी और माउंट आबू कांडला-दिल्ली नेशनल हाईवे से सीधे जुड़ जाएगा। इससे देशी-विदेशी पर्यटकों की संख्या में इजाफा होगा और स्थानीय लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे।

अधिकारियों की मौजूदगी

इस मौके पर उप वन संरक्षक शुभम जैन, सार्वजनिक निर्माण विभाग के अधीक्षण अभियंता रमेश बराड़ा, सहायक अभियंता, वन क्षेत्रीय अधिकारी, वनपाल, पटवारी और अन्य अधिकारी मौजूद रहे। सर्किट हाउस में उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया के साथ बैठक में सांसद ने कहा कि सड़क निर्माण उनकी पहली प्राथमिकता है और वे हर स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग करेंगे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...