चितलवाना, 5 जून।
जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी पर शिकंजा कसते हुए चितलवाना थाना पुलिस ने ऑपरेशन संपोलिया के तहत एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। इस कार्रवाई में 940 ग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
महानिरीक्षक पुलिस, जोधपुर रेंज, विकासकुमार के दिशा-निर्देशन और मिशन मदमर्दन के तहत जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव के नेतृत्व में जिलेभर में मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचौर, आवड़दान रत्नु तथा सीओ सांचौर, कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस के सुपरविजन में यह कार्रवाई अंजाम दी गई।
थानाधिकारी चितलवाना बलदेवराम मय जाब्ता ने 5 जून को सरहद सिवाडा स्थित हरिओम हाईवे होटल, एनएच-68 पर दबिश दी। इस दौरान होटल संचालक नेमाराम पुत्र चिमाराम विश्नोई (धायल), उम्र 39 वर्ष, निवासी गोचरी नाडी, भादरणा, थाना झाब, हाल निवासी हरिओम होटल, एनएच 68 सिवाडा, से 940 ग्राम डोडा पोस्त बरामद किया गया। आरोपी को एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत गिरफ्तार कर प्रकरण संख्या 78/2025 दर्ज किया गया है।
बरामद मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त और तस्करी में संलिप्त अन्य व्यक्तियों की जानकारी के लिए अनुसंधान जारी है। जालोर पुलिस की यह कार्रवाई मादक पदार्थों के खिलाफ जारी अभियान में एक और महत्वपूर्ण सफलता मानी जा रही है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम: बलदेवराम, भूराराम, रामलाल (265), पीराराम (462), हड़वन्ताराम (447), भगवान सहाय (425), थाना चितलवाना।



