पाली, सर्कल न्यूज़ नेटवर्क। जगतगुरु तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज का 75वां अवतरण दिवस इस वर्ष सोजत में स्थित सतलोक आश्रम में बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। तीन दिवसीय इस भव्य कार्यक्रम की शुरुआत 6 सितंबर से होगी, जिसका समापन 8 सितंबर को होगा। इस अवसर पर देशभर से लाखों की संख्या में भक्तगण सोजत आश्रम पहुंचेंगे।
तीन दिन चलेगा आध्यात्मिक महाकुंभ
आयोजकों ने बताया कि सतगुरु रामपाल जी महाराज के 75वें अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में विशाल भंडारे का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें सभी धर्मों के लोग सादर आमंत्रित हैं। इन तीन दिनों में कई भव्य कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें अखंड पाठ, विशाल सत्संग समारोह, दहेज मुक्त विवाह, आध्यात्मिक प्रदर्शनी, और रक्तदान शिविर शामिल हैं।
इसके साथ ही, समाज सुधार के प्रति संत रामपाल जी महाराज के विचारों को आगे बढ़ाते हुए निःशुल्क नामदीक्षा और देहदान शिविर भी आयोजित किए जाएंगे। संत रामपाल जी महाराज के मुख्य उद्देश्यों में भ्रष्टाचार, जाति-पाति के भेद, और सामाजिक बुराइयों को खत्म करना शामिल है। उनके अनुयायी समाज में शांति, भाईचारा और नैतिकता स्थापित करने के लिए कार्य कर रहे हैं।
टीवी चैनलों पर होगा सीधा प्रसारण
जो भक्त किसी कारणवश आश्रम नहीं पहुँच पाएंगे, उनके लिए इस भव्य कार्यक्रम का सीधा प्रसारण 8 सितंबर 2025 को एक प्रतिष्ठित चैनल पर सुबह 9:15 बजे से किया जाएगा। इसके अलावा, संत रामपाल जी महाराज के मंगल प्रवचन हर दिन सुबह 6 बजे से 7 बजे, दोपहर 2 बजे से 3 बजे, और शाम 7:30 बजे से 8:30 बजे प्रसारित होते हैं। अधिक जानकारी के लिए, भक्तगण दिए गए संपर्क नंबरों पर कॉल कर सकते हैं।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां