Homeजालोरराज्यभर में 55 हजार चिकित्सकों के पदों पर होगी भर्ती -जोगेश्वर गर्ग

राज्यभर में 55 हजार चिकित्सकों के पदों पर होगी भर्ती -जोगेश्वर गर्ग

Published on

सेवा भारती व परमार परिवार द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर सम्पन्न, 672 रोगियों का किया गया स्वास्थ्य परीक्षण

जालोर 5 जनवरी। सेवा भारती जालोर एवं परमार परिवार के संयुक्त तत्वावधान में विशाल निःशुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन रविवार को सुबोध विद्या मंदिर रामपुरा कॉलोनी (गोडिजी) जालोर में राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ जिसमें जालोर शहर एवं आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों के 672 रोगियों का स्वास्थ्य परीक्षण, परामर्श व निःशुल्क दवाईयाँ वितरित की गई।

शिविर के उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए राजस्थान विधानसभा के मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा 55 हजार चिकित्सकों की भर्ती की जाएगी वही जालोर जिले में मेडिकल कॉलेज का कार्य प्रगतिरत है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार चिकित्सीय सुविधाओं के विकास के साथ जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र को दिलवाने के लिए कृत संकल्पित है।

उन्होंने सेवा भारती एवं परमार परिवार द्वारा इस प्रकार के आयोजन को प्रशंसनीय बताते हुए कहा कि जालोर जिले में शिक्षा एवं स्वास्थ्य के क्षेत्र में भामाशाहों का सहयोग अनुकरणीय है। उन्होंने सामाजिक सरोकार के हर कार्य में सहयोग की बात कही।

सेवा भारती के जिलाध्यक्ष ललित दवे व जिला मंत्री विनोद कुट्टी ने बताया कि शिविर में ईएनटी व कैंसर रोग विशेषज्ञ डॉ. अमित भण्डारी, डॉ. ओ.पी.मेवाडा, डॉ. सौरभ त्रिवेदी, डॉ. अजाराम, डॉ. उकाराम चौधरी व फिजिशियन डॉ. सौरभ शर्मा ने स्वास्थ्य संबंधित जांच कर परामर्श दिया।

कार्यक्रम का संचालन करते हुए साहित्यकार एवं रंगकर्मी जितेन्द्र जालोरी ने सेवा भारती एवं परमार परिवार द्वारा आयोजित कैम्प के उद्देश्य एवं उपादेयता के बारे में विस्तृत जानकारी दी। कार्यक्रम के दौरान सेवा भारती के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का अभिनन्दन किया गया।

इस अवसर पर सेवा भारती के प्रांत मंत्री चंपत मिस्त्री, जितेश सोनी, सुरेन्द्र परमार, प्रेम परमार, नाथू सोलंकी, सांवलचन्द माली, परमानन्द भट्ट, पारस परमार सहित जालोर शहर के गणमान्य नागरिक, चिकित्सा विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं शिविर में पुरूष एवं महिला लाभार्थी उपस्थित रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

जालौर नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, राजीव गांधी भवन में हुई हुंकार; बीजेपी पर साधा निशाना

'बोर्ड हमारा ही बनेगा...': निकाय चुनावों को लेकर जालौर नगर कांग्रेस की महाबैठक, शहर...

OBC सर्वे के झूठे आंकड़ों पर भड़का रावणा राजपूत समाज: SDM को सौंपा ज्ञापन

सरकार को दी सीधी चेतावनी—"50 सीटों पर कर देंगे तख्तापलट!" रानीवाड़ा (जालौर): राजस्थान सरकार द्वारा हाल...

साक्षी फाउंडेशन एवं नाहर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Circle News Network कागमाला: तिरंगा यात्रा एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के अवसर पर साक्षी सोशल वेलफेयर...

दूसरी खबर ये भी

जालौर नगर निकाय चुनाव: कांग्रेस ने कसी कमर, राजीव गांधी भवन में हुई हुंकार; बीजेपी पर साधा निशाना

'बोर्ड हमारा ही बनेगा...': निकाय चुनावों को लेकर जालौर नगर कांग्रेस की महाबैठक, शहर...

साक्षी फाउंडेशन एवं नाहर हॉस्पिटल के संयुक्त तत्वावधान में निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित

Circle News Network कागमाला: तिरंगा यात्रा एवं राष्ट्रभक्ति कार्यक्रम के अवसर पर साक्षी सोशल वेलफेयर...

ग्रामीण विकास को पंख: जालोर जिले के 28 गांवों में ‘अटल प्रगति पथ’ के लिए 56 करोड़ की सौगात, 36.25 किमी सड़कों का होगा...

प्रमुख बिंदु: 5 हजार से अधिक आबादी वाले 28 गांवों में बिछेगा मजबूत सड़कों का...

जालोर में सियासी पारा हाई: विधायक की अमर्यादित टिप्पणी पर कांग्रेस का पलटवार, खुली बहस की दी चुनौती!

प्रमुख बिंदु: विधायक जोगेश्वर गर्ग के वायरल वीडियो पर मचा बवाल। कांग्रेस ने राजीव गांधी भवन...

रानीवाड़ा में बिजली संकट का होगा स्थायी समाधान: जाखड़ी जीएसएस पर लगेंगे अतिरिक्त ट्रांसफार्मर, पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल के प्रयासों को मिली बड़ी सफलता

सर्कल न्यूज नेटवर्क रानीवाड़ा (जाखड़ी)। रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं और किसानों के लिए...

विकास की बयार: रानीवाड़ा क्षेत्र के मौखातरा को मिली नई सौगात, ग्रामीणों के पंचायत से जुड़े काम होंगे अब और आसान

जालोर: मौखातरा में नवनिर्मित ग्राम पंचायत भवन का भव्य लोकार्पण, राज्यमंत्री के.के. विश्नोई और...

ग्राम पंचायत आलड़ी में गूंजी ग्रामीणों की आवाज: ग्रामीण सेवा शिविर में उमड़ी भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान का मिला आश्वासन

अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों की मौजूदगी में समस्याओं का हुआ अंबार, प्रशासन ने दिए निष्पादन...

बड़गांव की मामा कॉलोनी में चोरों के बुलंद हौसले: लगातार वारदातों से सहमे लोग, पुलिस को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम

- सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर थानाधिकारी व...

भीनमाल में विश्व हिन्दू परिषद की हुंकार: आगामी 6 माह की कार्ययोजना पर हुआ महामंथन, धरातल पर उतरेगी हिंदुत्व की अलख!

भीनमाल: विश्व हिन्दू परिषद (VHP) के जिला संगठन को अधिक धारदार और ऊर्जावान बनाने...