सर्कल न्यूज नेटवर्क
रानीवाड़ा। क्षेत्र के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जालेरा खुर्द की 19 वर्षीय छात्रा वर्ग की सॉफ्टबॉल टीम ने जिला स्तरीय प्रतियोगिता में उत्कृष्ट खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए उपविजेता का खिताब अपने नाम किया है। टीम के दूसरा स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय परिवार सहित पूरे गांव में उत्साह और खुशी की लहर है।

प्रतियोगिता के दौरान विद्यालय की छात्राओं ने रणनीति और बेहतरीन खेल भावना का परिचय देते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और उपविजेता रहीं। गांव लौटने पर विजेता टीम का ग्रामीणों और शिक्षकों ने गर्मजोशी से स्वागत किया तथा उनकी इस उपलब्धि को क्षेत्र का गौरव बताया। वक्ताओं ने कहा कि सीमित संसाधनों के बावजूद ग्रामीण परिवेश की इन बेटियों ने अपनी कड़ी मेहनत और लगन से यह मुकाम हासिल कर साबित कर दिया है कि प्रतिभा किसी पहचान की मोहताज नहीं होती।
इस अवसर पर आयोजित सम्मान व अभिनंदन कार्यक्रम में प्रताप देवासी, भीखाराम चौधरी, वागाराम देवासी, दिनेश कुमार गर्ग, शेरसिंह राठौड़, ओखाराम, त्रिकमाराम, लक्ष्मण गर्ग सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण, विद्यालय स्टाफ और छात्र-छात्राएं मौजूद रहे। सभी ने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए आगामी प्रतियोगिताओं में भी इसी तरह का उत्कृष्ट प्रदर्शन दोहराने के लिए प्रेरित किया।










पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां