बागोड़ा पुलिस ने भारतमाला रोड पर अवैध रूप से वाहनों को रोककर चालकों को परेशान करने वाले पांच गैरसायलानों को गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान पुलिस टीम को सूचना मिली कि कुछ लोग वाहनों को जबरन रोककर उन्हें वाटेरा टोल की ओर जाने के लिए मजबूर कर रहे हैं। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जोधाराम पुत्र रायमलराम (बंजारा, उम्र 35, निवासी महेश्वरी कॉलोनी, भीनमाल), रामसिंह पुत्र गिरिराजसिंह (राजपूत, उम्र 21, निवासी खेरखेड़ा, असनावर, झालावाड़), रविंद्रकुमार पुत्र भैरुलाल (मीणा, उम्र 21, निवासी लडानी, खानपुर, झालावाड़), विक्रम भील पुत्र दुलीचंद (भील, उम्र 21, निवासी पेडवा, सुमैल, झालावाड़) और तालिब कुरैशी पुत्र शेख सलीम (मुसलमान, उम्र 24, निवासी बडकुई, भोपाल बस्ती, छिंदवाड़ा, एमपी) को गिरफ्तार किया।
इनके कब्जे से लोडर ट्रैक्टर जब्त कर धारा 207 एमवी एक्ट के तहत डिटेन किया गया।
रात्रि में महिला से मारपीट करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
बागोड़ा पुलिस ने नया चैनपुरा में एक महिला और उसकी बेटियों के साथ झगड़ा करने वाले दो गैरसायलान को गिरफ्तार किया। गश्त के दौरान पुलिस को जानकारी मिली कि अशोककुमार पुत्र बताराम (भील, उम्र 21) और डायाराम पुत्र मोडाराम (भील, उम्र 23, निवासी नया चैनपुरा) महिला और उसकी बेटियों से मारपीट कर रहे थे। दोनों आरोपियों को मौके पर गिरफ्तार कर धारा 126, 170 बीएनएसएस 2023 के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस टीम
- वाहन चालकों को परेशान करने की कार्रवाई: शिवजीतसिंह (हेडकानि 517), शांतिलाल (कानि 773), उम्मेदसिंह (कानि 690)
- महिला से मारपीट की कार्रवाई: धर्माराम (सहायक उपनिरीक्षक), जगदीश कुमार (कानि 553), जयपालसिंह (कानि 201)
गिरफ्तार गैरसायलानों को उपखंड मजिस्ट्रेट बागोड़ा के समक्ष पेश किया जाएगा। पुलिस की इस कार्रवाई से क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत करने में मदद मिली है।



