सांचौर/ चितलवाना। महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार जोधपुर और एसपी जालोर ज्ञानचंद यादव के निर्देशन में जिले में अवैध मादक पदार्थ तस्करी की रोकथाम हेतु की जा रही कार्यवाही के तहत आवड़दान रतनु अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर एवं सहायक पुलिस अधीक्षक वृत सांचोर कांबले शरण गोपीनाथ आईपीएस के सुपरविजन में अवैध मादक पदार्थो की तस्करी की रोकथाम, बरामदगी के अभियान के तहत थाना हल्का क्षेत्र में समय समय पर विशेष टीम गठन किया जाकर निरन्तर प्रभावी गश्त की जा रही है।

बलदेवराम उप निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी चितलवाना मय जाब्ता की टीम द्वारा सरहद केरिया मे आरोपी रामलाल पुत्र भगवानाराम जाति विश्नोई के रहवासीय घर में दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 20.100 किलोग्राम व 164 ग्राम अवैध विनिर्मित अफीम को जब्त किया जाकर मुलजिम रामलाल को गिरफतार किया गया। मुलजिम रामलाल के विरूद्ध धारा 8, 15, 17 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया गया है। मुलजिम रामलाल से बरामदा अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त व अवैध विनिर्मित अफीम के खरीद फरोख्त व संलिप्तता के सम्बंध में अनुसंधान जारी है।
इसी तरह, दूसरी घटना में सरहद केरिया में पुनमाराम के रहवासीय घर में दबिश देकर अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त 17.400 किलोग्राम जब्त किया जाकर मुलजिम पुनमाराम पुत्र भगवानाराम जाति विश्नोई (साउ) उम्र 47 वर्ष निवासी केरिया पुलिस थाना चितलवाना जिला जालोर को अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त अपने कब्जे में रखकर बेचान करने पर गिरफ्तार किया गया। मुलजिम पुनमाराम के विरूद्ध धारा 8,15 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया जाकर मुलजिम से अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त संलिप्ता के सम्बंध मे अनुसंधान जारी है।
इस बडी कार्यवाही में बलदेवराम उप निरीक्षक पुलिस थानाधिकारी, रामलाल हैडकानि, घीराराम हैडकानि, ओमाराम कानि, सुश्री सरोज मकानि, उतमसिंह कानि (विशेष भूमिका) पुलिस थाना चितलवाना की रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां