रानीवाड़ा। समस्त भील आदिवासी परिवार ब्लॉक रानीवाड़ा के तत्वावधान में आगामी 09 अगस्त 2025, शनिवार को ‘विश्व आदिवासी दिवस’ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। भीनमाल रेलवे फाटक के पास स्थित भील समाज छात्रावास की आवंटित भूमि पर सुबह 9 बजे से एक शानदार सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा।
इस आयोजन के मुख्य अतिथि समस्त भील आदिवासी परिवार, ब्लॉक रानीवाड़ा के सदस्य होंगे। सभी पंच-पटेलों, युवाओं, बुजुर्गों, कर्मचारियों, बुद्धिजीवी समाज बंधुओं, मातृशक्ति, वीरांगनाओं और वीर शहीदों को इस पावन पर्व पर सादर आमंत्रित किया गया है।
कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए आदिवासी समाज के प्रतिनिधिगण उत्साहपूर्वक जुटे हुए हैं। प्रदेश युवा मोर्चा ब्लॉक रानीवाड़ा के अध्यक्ष रमेश कुमार भील और भील समाज छात्रावास के संरक्षक प्रतिनिधि राकेश कुमार भील सहित समस्त पदाधिकारियों ने सभी से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में भाग लेने की अपील की है।
यह आयोजन भील समाज की संस्कृति, एकता और गौरव को प्रदर्शित करेगा और सभी को एक मंच पर लाने का एक महत्वपूर्ण प्रयास होगा।



