रानीवाड़ा कस्बे में स्थित पंचायत समिति सभागार में महिला शक्ति जागरूकता समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस थानाधिकारी दीप सिंह चौहान, राजकीय महाविद्यालय के प्राचार्य हिमांशु पांड्या, यू आर गर्ल्स कॉलेज के प्रबंधक ऋतुराज सिंह, राजकीय महाविद्यालय की आर्चाय नीतू मैडम ने शिरकत कर बालिकाओं का हौसला अफजाई किया।

इस दौरान आयोजक जितेन्द्र सिंह डाभी व गोविन्द गोस्वामी ने सभी अतिथियों का स्वागत कर कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। कार्यक्रम के दौरान आयोजक जितेन्द्र सिंह डाभी ने महिला अधिकारिता व उनके अधिकारों की जानकारी देते हुए भेदभाव खत्म कर जागरूकता फैलाने के प्रयास की अपील की।

साथ ही उन्होंने कहा कि महिलाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक होकर अपने कर्तव्यों का निर्वहन करना चाहिए। कार्यक्रम में थानाधिकारी दीप सिंह चौहान ने कहा महिलाओं की संरक्षा, सुरक्षा तथा समग्र अधिकारिता सुनिश्चित करने के जागरूकता होना बहुत जरूरी है। वहीं यह भी सुनिश्चित किया जा सके कि महिलाओं और लड़कियों के मूलभूत मानवाधिकारों का सभी द्वारा सम्मान किया जाए।
उन्होंने कहा कि आज किसी भी क्षेत्र में महिलाएं पुरुषों से कम नहीं है तथा उनके बराबर कार्यक्षेत्र में अपने कर्तव्यों का निर्वहन कर रही हैं। साथ ही आयोजक गोविंद गोस्वामी ने कहा कि प्रत्येक महिला को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहना चाहिए, साथ ही उन्होंने महिलाओं एवं बालिकाओं के लिए सरकार द्वारा चलाई जारी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान कृष्ण कुमार चौधरी सनराइज पब्लिक स्कूल रानीवाडा, हुकम सिंह देवल यू आर गर्ल्स कॉलेज आजोदर, सतीश कुमार रघुनाथ कॉलेज रानीवाड़ा सहित कई बालिका उपस्थित रही।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां