Homeसांचौरसांचौर में खाकी का बड़ा प्रहार: 72 किलो अवैध डोडा पोस्त के...

सांचौर में खाकी का बड़ा प्रहार: 72 किलो अवैध डोडा पोस्त के साथ महिला तस्कर गिरफ्तार, दामाद निकला मुख्य सप्लायर

Published on

सांचौर, 1 दिसंबर: जालोर जिले में अवैध मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर पुलिस ने सोमवार को एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने सरहद डेडवा में एक घर पर दबिश देकर भारी मात्रा में अवैध डोडा पोस्त बरामद किया और एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इस काले कारोबार का मुख्य सरगना महिला का दामाद बताया जा रहा है, जो फिलहाल फरार है।

मुखबिर की सूचना पर हुई कार्रवाई जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के निर्देशन में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ शिकंजा कसा जा रहा है। इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृताधिकारी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन में सांचौर थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में एक विशेष टीम गठित की गई थी। सोमवार को टीम को मुखबिर से सटीक सूचना मिली कि सरहद डेडवा में एक घर में मादक पदार्थों की बड़ी खेप छिपाई गई है।

घर से मिला 72 किलो से ज्यादा नशा सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने डेडवा निवासी बाली देवी (49) पत्नी स्व. किसनाराम विश्नोई के घर पर छापा मारा। तलाशी के दौरान पुलिस ने घर से कुल 72.184 किलोग्राम अवैध मादक पदार्थ डोडा पोस्त बरामद करने में सफलता हासिल की। पुलिस ने मौके से महिला आरोपी बाली देवी को गिरफ्तार कर लिया।

दामाद है मुख्य सप्लायर, दूसरे जिले में भी है वांछित पुलिस की प्रारंभिक पूछताछ में गिरफ्तार महिला बाली देवी ने बड़ा खुलासा किया। उसने बताया कि यह अवैध डोडा पोस्त उसका दामाद राकेश कुमार पुत्र हरीराम विश्नोई (निवासी पीपलिया नाड़ी, पुलिस थाना करड़ा) सप्लाई करने आया था। पुलिस जांच में सामने आया है कि सप्लायर राकेश कुमार एक आदतन अपराधी है और वह जिला चित्तौड़गढ़ के पुलिस थाना कोतवाली निम्बाहेड़ा में भी एनडीपीएस एक्ट के एक पुराने मामले (32/2023) में वांछित चल रहा है।

पुलिस ने दर्ज किया मामला, सप्लायर की तलाश तेज सांचौर पुलिस ने बाली देवी और उसके फरार दामाद राकेश कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/15 के तहत प्रकरण संख्या 506/2025 दर्ज किया है। गिरफ्तार महिला से नेटवर्क के बारे में गहन पूछताछ की जा रही है, वहीं मुख्य सप्लायर राकेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं।

इस टीम ने किया पर्दाफाश: इस बड़ी कार्रवाई में थानाधिकारी नेमाराम के साथ हैड कांस्टेबल जादाराम, हैड कांस्टेबल मोहनलाल, कांस्टेबल गोगाराम, हरीसिंह, महिला कांस्टेबल रूकमणी और चालक शिवकरण शामिल रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...