रानीवाड़ा खुर्द ग्राम पंचायत मे सीसी सडक निर्माण कार्य का उद्धघाटन
रानीवाड़ा के निकटवर्ती रानीवाड़ा खुर्द ग्राम पंचायत मे शुक्रवार को शिवरात्रि के त्यौहार पर गांव के पेसका से महादेवजी मन्दिर तक सीसी सडक मय सिटी लाईट निर्माण कार्य का उद्धघाटन व लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

इस दौरान कार्यक्रम मे पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल, प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवड़ा, ठाकुर योगेन्द्र सिंह देवड़ा व सरपंच प्रतिनिधि महेन्द्र सुथार ने फिता काटकर सडक मार्ग का उद्धघाटन किया गया है।
इस दौरान पूर्व विधायक नारायणसिंह देवल ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि गांवों का जब विकास होगा तो देश भी आगे बढ़ेगा और ग्रामीण ईलाको का विकास एक अच्छी पहल है।

प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवड़ा ने कहा कि ऐसे विकास कार्यो से गाँवों की शोभा बढती है। इस दौरान कार्यक्रम मे ग्राम पंचायत द्धारा अतिथियों का साफा व माला पहनाकर स्वागत किया गया।
बता दे कि रानीवाड़ा खुर्द ग्राम पंचायत मे पेसका से लेकर महादेव मन्दिर तक इस सीसी सडक का निर्माण करवाया गया है, साथ ही भामाशाहो की मदद से सीटी लाईट की व्यवस्था करवाई गई जो कि आकर्षक का केन्द बनी हुई है।
इस दौरान कार्यक्रम मे फतेहसिंह देवड़ा, उपसरपंच गोविन्द रावल, पूर्व सरपंच पोपटलाल रावल, कृष्णकुमार, वालाराम पुरोहित सहित समस्त ग्रामीण्र उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां