सांचौर पुलिस ने वांछित अपराधियों पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5000 रुपये के इनामी अपराधी चुन्नीलाल को गिरफ्तार किया। यह गिरफ्तारी "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत हुई, जिसे पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के निर्देशानुसार चलाया जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, चुन्नीलाल पुत्र आसुराम, निवासी सेड़ीया, पुलिस थाना करड़ा, जिला जालौर, लंबे समय से एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज प्रकरण संख्या 462/2024 में फरार था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवडदान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में थानाधिकारी देवेन्द्र सिंह के नेतृत्व में टीम ने सरहद सरनाउ में दबिश दी और अपराधी को दस्तयाब कर बाद अनुसंधान गिरफ्तार कर लिया।
इस अभियान में पुलिस टीम में गोगाराम, मांगाराम और सोहनलाल जैसे अधिकारी शामिल थे, जिन्होंने अपराधी की धरपकड़ में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
पुलिस प्रशासन के अनुसार, अवैध मादक पदार्थों और फरार अपराधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा, जिससे संगठित अपराध पर प्रभावी रोक लगाई जा सके।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां