ऑपरेशन ‘धरकरभर’ के तहत की गई त्वरित कार्रवाई
जालोर जिले के भाद्राजून थाना क्षेत्र के गांव पांचोटा में महिला के साथ मारपीट कर जबरन गाड़ी में डालकर ले जाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन ‘धरकरभर’ के तहत की गई, जो वांछित अपराधियों की धरपकड़ के लिए जिला स्तर पर चलाया जा रहा है।
मामला 14 जून 2025 का है, जब बिरामी (थाना सांडेराव, पाली) निवासी दाकु देवी (उम्र 31 वर्ष), जो वर्तमान में पांचोटा गांव में जैताराम (उम्र 30 वर्ष) के साथ लिव-इन रिलेशन में रह रही थी, को देर रात जबरन उसके घर से उठाकर गाड़ी में डाल ले जाया गया। इस दौरान महिला के साथ मारपीट भी की गई।
पीड़िता की शिकायत पर भाद्राजून थाने में मुकदमा संख्या 79/2025, धारा 140(3), 333, 191(3), 115(2) बीएनएस 2023 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों नामजद आरोपी – नगाराम पुत्र खीमाजी देवासी और धन्नाराम पुत्र सादलाराम देवासी, निवासी बिरामी, थाना सांडेराव को 16 जून को भाद्राजून कस्बे से गिरफ्तार कर लिया।
यह कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम, वृत्ताधिकारी अनिल राजपुरोहित के निकटतम पर्यवेक्षण में, थानाधिकारी महेन्द्र सिंह के नेतृत्व में की गई।
गिरफ्तारी में शामिल पुलिस टीम –
सहायक उपनिरीक्षक दरियाव खां, कांस्टेबल गुमनाराम (654), पुलिस थाना भाद्राजून।
फिलहाल दाकु देवी की बरामदगी के प्रयास जारी हैं और मामले की गहन जांच की जा रही है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां