सेल्फी स्टेण्ड पर जिला कलक्टर ने सेल्फी लेकर हर घर तिरंगा फहराने का दिया संदेश
जालोर 13 अगस्त। ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के आयोजन की श्रृंखला में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत बुधवार को प्रत्येक ग्राम में तिरंगा यात्रा तथा प्रत्येक पंचायत में ‘‘हम एक साथ है’’ की भावना के साथ बाईक रैली, साईकिल रैली, ट्रैक्टर रैली व प्रभात रैली का आयोजन कर हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया गया।

हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय जालोर में सेल्फी स्टेण्ड लगाया गया जिस पर जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने सेल्फी लेकर आमजन को हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया। इस दौरान अधिकारियों-कर्मचारी सहित आमजन ने सेल्फी स्टेण्ड पर सेल्फी लेकर देशभक्ति की भावना का परिचय दिया।हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार सुबह गांव-गांव निकाली गई तिरंगा यात्रा और तिरंगा रैली से स्वतंत्रता दिवस से पूर्व ही पूरा जिला देशभक्ति के रंगों से रंग गया। तिरंगा यात्रा व तिरंगा रैली में युवाओं, महिलाओं, अधिकारी-कर्मचारी, ग्रामीणों समेत बड़ी संख्या में सम्मिलित स्काउट गाइड, पुलिस के जवान, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, राजीविका स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की देशभक्ति से ओत प्रोत उपस्थिति ने सभी में जोश भर दिया।

गृह रक्षा स्वयंसेवकों ने निकाली तिरंगा रैली
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत जिला मुख्यालय पर गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र से तिरंगा रैली निकाली गई जिसे गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र जालोर के कमांडेट विरेन्द्र सिंह ने हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। तिरंगा रैली राजेन्द्र नगर, अस्पताल चौराहा, कलेक्ट्रेट, आहोर चौराहा, कॉलेज चौराहा होते हुए पुनः गृह रक्षा प्रशिक्षण केन्द्र पहुँची। रैली में गृह रक्षा स्वयंसेवकों ने देशभक्ति से ओतप्रोत नारे लगाते हुए हर घर तिरंगा फहराने का संदेश दिया।
गुरूवार को इन गतिविधियों का होगा आयोजन
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत 14 अगस्त, गुरूवार को प्रत्येक ग्राम पंचायत में तिरंगा प्रदर्शनी/मेला तथा प्रत्येक पंचायत में तिरंगा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां