विद्यालयों व महाविद्यालयों में रंगोली, रैली व प्रदर्शनी से सजा राष्ट्रप्रेम का पर्व, जिला कलक्टर ने हर घर तिरंगा-हर घर स्वच्छता अभियान के पोस्टर का किया विमोचन
जालोर 8 अगस्त। ‘‘आजादी का अमृत महोत्सव’’ के आयोजन की श्रृंखला में ‘‘हर घर तिरंगा’’ कार्यक्रम के तहत जिलेभर में विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया।
जिला कलक्टर डॉ प्रदीप के. गावंडे ने शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित किए जा रहे हर घर तिरंगा- हर घर स्वच्छता अभियान पोस्टर का विमोचन किया।

राजीविका द्वारा तिरंगा राखी बनाओ वर्कशॉप व प्रतियोगिता का किया गया आयोजन
राजीविका परियोजना के तहत सांचौर ब्लॉक में गठित लक्ष्मी महिला सर्वांगीण विकास सहकारी समिति लिमिटेड सांचौर द्वारा पंचायत समिति सांचौर में तिरंगा राखी बनाओ वर्कशॉप व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस दौरान हर घर तिरंगा फहराने की शपथ व तिरंगा रैली का आयोजन करने के साथ ही महिलाओं ने तिरंगा फहराने संबंधित नारे लगाकर ग्रामीणों को हर घर तिरंगा फहराने के लिए जागरूक किया।
विद्यालयों में निकली तिरंगा यात्राएं और बनी देशभक्ति रंगोली
जिले में आजादी का अमृत महोत्सव के अंतर्गत आयोजित हर घर तिरंगा अभियान के तहत शुक्रवार को विद्यालयों एवं महाविद्यालय में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया।अभियान के तहत राजकीय विद्यालयों में तिरंगा रैली, रंगोली मंडाणा कार्यक्रम, पोस्टर मेकिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिले के राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों द्वारा “हर घर तिरंगा” अभियान के तहत तिरंगा यात्रा निकाली गई, जिसमें छात्रों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रप्रेम के नारों के साथ पूरे क्षेत्र में जागरूकता फैलाई। विद्यार्थियों द्वारा तिरंगे के रंग और प्रतीकों से सजी रंगोली भी बनाई गई।

महाविद्यालयों में रंगोली और प्रदर्शनी के माध्यम से संदेश
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत वीर वीरमदेव राजकीय महाविद्यालय जालोर व श्री राजेन्द्र सूरि जैन राजकीय कन्या महाविद्यालय जालोर में रंगोली कार्यक्रम और प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने तिरंगे की विविध छवियों के माध्यम से देशभक्ति की अभिव्यक्ति की और नागरिकों को जागरूक किया। राजकीय कन्या महाविद्यालय जालोर में “हर घर तिरंगा” रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्राओं ने रचनात्मकता के साथ राष्ट्रप्रेम को दर्शाया।
द्वितीय चरण में 9, 10 व 11 अगस्त को इन गतिविधियों का होगा आयोजन
हर घर तिरंगा कार्यक्रम के द्वितीय चरण में तिरंगा महाउत्सव के तहत में 9 से 11 अगस्त तक ग्रामों में सार्वजनिक स्थान, जल संरचनाओं, जल और सेनिटेशन सूचनाएँ, नाली सफाई, ग्रे-वाटर प्रबंधन, पाईपलाईनों से वाटर लीकेट को बंद करने, सीएससी, आरआरसी व अन्य परिसम्पत्तियों की सुरक्षा संबंधित कार्य किए जाएंगे। 10 अगस्त को प्लास्टिक वेस्ट कनेक्शन एवं इसके प्रबंधन संबंधी कार्य तथा 11 अगस्त के गाँव के रास्तों, सार्वजनिक स्थानों पर ‘आजादी का श्रमदान’ गतिविधि का आयोजन किया जायेगा।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां