रानीवाड़ा। एक शाम शहीदों के नाम बैनर तले कल रविवार को शहीद दिवस के अवसर पर सायं 6 बजे न्यू गोल्डन विद्यालय के पीछे स्थित मैदान में 11 हजार दीपदान कर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि दी जायेगी।

मातृभूमि के लिए प्राण न्यौछावर करने वाले शहीद भगतसिंह, राजगुरू एवं सुखदेव की पुण्यतिथि पर मां भारती के सपूतों को सच्ची श्रद्धाजंलि देने के लिए मिट्टी से 51 फीट बड़ा भारत का नक्शा बनाकर करीबन 11 हजार दीपदान किया जायेगा। साथ ही इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य उन शहीदों को नमन करना है, जिन्होंने अपना सर्वश्रेष्ठ बलिदान देश के लिए दे दिया। देश की सुरक्षा जवानों के हाथों में है, जब हम नींद में रहते हैं तो देश की सरहद की सुरक्षा करते हैं। कई ऐसे जवान हैं जिन्होंने अपना सर्वोच्च निछावर देश के लिए कर दिया।

कार्यक्रम को लेकर पोस्टर का विमोचन सेवाड़िया महंत श्री रतनभारतीजी महाराज के हाथों किया गया। वहीं आज शनिवार को शाम चार बजे कार्यकर्ताओं द्वारा शहर के विभिन्न गली-मोहल्लों एवं बाजार में जाकर दीप वितरण कर नागरिकों को श्रद्धाजंलि सभा में भाग लेने की अपील की जायेगी।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां