चितलवाना/जालोर। पुलिस थाना चितलवाना ने "ऑपरेशन धरकरभर" के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के दर्ज प्रकरण में लंबे समय से फरार चल रहे टॉप-10 ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के विरुद्ध 2500 रुपये का ईनाम घोषित था।
जानकारी के अनुसार, गंगाराम पुत्र जालाराम विश्नोई (सारण), उम्र 43 वर्ष, निवासी गांवड़ी, थाना बागोड़ा को 20 जून को सरहद गांवड़ी क्षेत्र से दस्तयाब कर पूछताछ के बाद गिरफ्तार किया गया। आरोपी प्रकरण संख्या 57/2023, धारा 8/18, 29 एनडीपीएस एक्ट में वांछित था और अवैध अफीम दूध की तस्करी में संलिप्त बताया गया है।

यह कार्रवाई महानिरीक्षक पुलिस विकासकुमार, जालोर पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद्र यादव, एएसपी आवडदान रतनू, वृताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ (IPS) के निकट पर्यवेक्षण में की गई।
अभियान के तहत नाकाबंदी, संदिग्ध स्थानों की तलाशी और सतत निगरानी जारी है। आरोपी से खरीद-फरोख्त से जुड़े अन्य पहलुओं को लेकर पूछताछ जारी है।
पुलिस टीम में शामिल रहे:
- बलदेवराम, उप निरीक्षक, थानाधिकारी चितलवाना
- रामलाल, हेड कांस्टेबल, चितलवाना थाना
📌 गौरतलब है कि "ऑपरेशन धरकरभर" के अंतर्गत जालोर जिले में मादक पदार्थ तस्करों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जा रहा है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां