चितलवाना पुलिस की टीम की कार्रवाई
जालोर।
जोधपुर रेंज में चल रहे "ऑपरेशन खुलासा" के तहत चितलवाना पुलिस ने गोगाजी मंदिर हिण्डवाडा से चांदी के छत्र चोरी करने के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का माल बरामद किया है।
मंदिर से चोरी, रात में खुला मिला दरवाजा
24 जून को हिण्डवाडा निवासी तेजाराम ने रिपोर्ट दी थी कि 22 जून की रात करीब 12 से 1 बजे के बीच गोगाजी मंदिर में अचानक लाइट और नगाड़ा-घंटी बजने की आवाज आई। जब वे मंदिर पहुंचे तो दरवाजा खुला था और मंदिर से चांदी के 7 छत्र गायब मिले। संदेह के आधार पर जगदीश पुत्र धनाराम विश्नोई निवासी हाडेचा व अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया।
आरोपी की गिरफ्तारी और माल बरामद
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सांचोर आवड़दान रतनु और वृताधिकारी कांबले शरण गोपीनाथ के सुपरविजन में, थानाधिकारी बलदेवराम के नेतृत्व में गठित टीम ने मुखबिर की सूचना पर आरोपी जगदीश (उम्र 32 वर्ष, निवासी हाडेचा) को दस्तयाब कर गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से चोरी गए चांदी के 7 छत्र बरामद किए गए हैं। प्रकरण व अन्य संपत्ति संबंधी मामलों में आगे की जांच जारी है।
टीम में इन पुलिसकर्मियों की भूमिका रही
- वजाराम (सउनि)
- जयकिशन (कानि.476)
- जेसाराम (कानि.60), पुलिस थाना चितलवाना
जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों और वांछित अपराधियों के खिलाफ पुलिस की यह कार्रवाई लगातार जारी है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां