Homeजालोरगहलोत का मारवाड़ दौरा: दुःख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचेंगे...

गहलोत का मारवाड़ दौरा: दुःख की घड़ी में अपनों के बीच पहुंचेंगे पूर्व मुख्यमंत्री

Published on

पूर्व मंत्री पुखराज पाराशर के पिता के निधन पर शोक जताने कल आएंगे जालोर, 22 जून को जोधपुर प्रस्थान

सर्किल न्यूज नेटवर्क जालोर/जोधपुर।

राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत आगामी 21 व 22 जून को मारवाड़ के दौरे पर रहेंगे। यह दौरा पूरी तरह से निजी और शोक संवेदना व्यक्त करने का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पूर्व मुख्यमंत्री गहलोत अपने बेहद नजदीकी एवं पूर्व जन अभाव अभियोग निराकरण समिति के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा) पुखराज पाराशर के पूजनीय पिता छोगालाल जी पाराशर के स्वर्गवास पर अपनी गहरी शोक संवेदनाएं प्रकट करने उनके पैतृक निवास पहुंचेंगे।

मिनट-टू-मिनट यात्रा कार्यक्रम

जारी आधिकारिक कार्यक्रम के मुताबिक पूर्व मुख्यमंत्री का दौरा कुछ इस प्रकार रहेगा:

  • 21 जून (रविवार):
    • सायं 04:50 बजे जयपुर से इंडिगो फ्लाइट (6E-7517) द्वारा प्रस्थान कर सायं 05:50 बजे उदयपुर पहुंचेंगे।
    • इसके बाद सायं 06:30 बजे उदयपुर से कार (RJ14 UF 6015) द्वारा वाया पिण्डवाड़ा, सिरोही होते हुए रात्रि 10:30 बजे जालोर पहुंचेंगे।
    • रात्रि विश्राम जालोर में ही रहेगा। इस दौरान वे पाराशर परिवार से मिलकर शोक संतप्त परिजनों को ढांढस बंधाएंगे।
  • 22 जून (सोमवार):
    • दोपहर 01:00 बजे जालोर से कार द्वारा वाया आहोर, साण्डेराव, पाली होते हुए सायं 04:30 बजे जोधपुर पहुंचेंगे।
    • रात्रि विश्राम जोधपुर में रहेगा।

सुरक्षा के कड़े इंतजाम

पूर्व मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर सुरक्षा एजेंसियां मुस्तैद हैं। ‘Y’ कैटेगरी की सुरक्षा प्राप्त पूर्व मुख्यमंत्री के साथ उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी, ओएसडी प्रवीन कच्छावाहा एवं उप पुलिस अधीक्षक रामनिवास सहित उनका निजी व सुरक्षा स्टाफ साथ रहेगा। इस संबंध में कार्यालय पूर्व मुख्यमंत्री द्वारा सभी संबंधित विभागों और अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने हेतु पत्र प्रेषित कर दिया गया है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...

गलत संगत व तनाव से दूर रहें युवा, जिंदगी अनमोल है’

हैप्पी पब्लिक स्कूल में जागरूकता शिविर: सिविल न्यायाधीश साक्षी शर्मा ने विद्यार्थियों को दिए...