जालोर 24 जुलाई। जिले में मानसून को देखते हुए महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय परिवर्तित किया गया है।
जिला कलक्टर एवं जिला कार्यक्रम समन्वयक पूजा पार्थ ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा भीषण गर्मी के कारण महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत कार्यों का समय 24 मई, 2024 से श्रमिकों का समय प्रातः 5.30 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक (विश्राम काल 1 घंटे रहित) निर्धारित किया गया था, जिसे अब वर्तमान में मानसून का आगमन होने से श्रमिकों के कार्य समय को तत्काल प्रभाव से प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक (विश्रामकाल 1 घण्टे सहित) निर्धारित किया गया है।
उन्होंने बताया कि यदि कोई श्रमिक समूह समय से पूर्व निर्धारित टास्क के अनुसार कार्य पूर्ण कर लेता है तो वह कार्य की माप मेट के पास उपलब्ध मस्टरोल में अंकित टास्क प्रपत्र में करवाने के उपरांत एवं समूह के मुखिया के हस्ताक्षर उपरांत कार्यस्थल छोड़ सकता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होंगे।
महात्मा गांधी नरेगा योजना के कार्यों का समय परिवर्तित

सर्कलन्यूज़® राजस्थान का डिजिटल न्यूज़ नेटवर्क
मारवाड़ और राजस्थान की हर हलचल पर सबसे तेज़ और सटीक नज़र: पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने व संपूर्ण राजस्थान के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी (CircleNews.in) पर।
यूट्यूब चैनल
वीडियो और ग्राउंड रिपोर्ट देखें
वीडियो खबरों, ग्राउंड रिपोर्टिंग और ब्रेकिंग लाइव अपडेट्स के लिए हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें और 🔔 घंटी के आइकन को दबाकर ताज़ा अपडेट्स पाएं।
यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करेंविज्ञापन एवं सहयोग
विज्ञापन एवं बिज़नेस पार्टनरशिप
अपने व्यवसाय, संस्थान, ब्रांड या कार्यक्रम को लाखों पाठकों तक पहुंचाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के लिए अभी संपर्क करें।
9829441487 पर वाट्सअप करें





पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां