सर्कल न्यूज़ नेटवर्क
भीनमाल: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के महत्वाकांक्षी 'आत्मनिर्भर भारत अभियान' को जन-जन तक पहुँचाने के उद्देश्य से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) प्रदेश नेतृत्व द्वारा भीनमाल विधानसभा स्तरीय सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। शुक्रवार को आयोजित इस सम्मेलन में कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों का भारी सैलाब उमड़ा, जहाँ स्वदेशी को अपनाने और संगठन को सशक्त बनाने के संकल्प पर गहन मंथन हुआ।
स्वावलंबन ही सच्ची आज़ादी का मार्ग: दवे
सम्मेलन के मुख्य अतिथि पूर्व कैबिनेट मंत्री लक्ष्मीनारायण दवे ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा, "स्वावलंबन ही सच्ची आज़ादी का मार्ग है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भारत विश्व पटल पर एक शक्तिशाली राष्ट्र के रूप में उभर रहा है, और इस प्रगति को बनाए रखने के लिए हमें आत्मनिर्भरता और स्वदेशी के मार्ग पर पूरी निष्ठा से आगे बढ़ना होगा। दवे ने संगठन सशक्तिकरण पर बल देते हुए मतदाता सूची विशेष पहचान कार्यक्रम के तहत प्रत्येक ब्लॉक और बूथ स्तर पर बी.एल.ए. को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया, ताकि पार्टी की पकड़ और मजबूत हो सके।

युवाओं को खेल से जोड़ने की पहल
सांसद लुंबाराम चौधरी ने स्वदेशी को आत्मनिर्भर भारत की सच्ची पहचान बताया। उन्होंने हाल ही में शुरू हुए 'सांसद खेल महोत्सव' की विस्तृत जानकारी दी और क्षेत्र के युवाओं को बढ़-चढ़कर इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित किया, ताकि शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त राष्ट्र का निर्माण हो सके।
वहीं, भाजपा जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने कार्यकर्ताओं के समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनके अथक परिश्रम से ही पार्टी ने जन-जन तक अपनी गहरी पकड़ बनाई है। उन्होंने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से हर कार्यक्रम को अनुशासन और समर्पण के साथ सफल बनाने का आह्वान किया।
जनसंघ से भाजपा तक का स्वर्णिम सफर
मुख्य वक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्रसिंह बालावत ने अपने उद्बोधन में जनसंघ से लेकर भाजपा तक के संगठन के स्वर्णिम सफर पर प्रकाश डाला। उन्होंने स्पष्ट किया कि आत्मनिर्भर भारत अभियान केवल आर्थिक मजबूती नहीं, बल्कि एक सामाजिक जागरण का प्रतीक है। बालावत ने संकल्प व्यक्त किया कि जब हर भारतीय अपने संसाधनों और संकल्प से आत्मनिर्भर बनेगा, तभी भारत विश्व गुरु के रूप में पुनः स्थापित हो पाएगा।
पूर्व विधायक पूराराम चौधरी ने भीनमाल की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता का उल्लेख करते हुए स्थानीय उद्योगों और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने पर विशेष जोर दिया। प्रदेश मंत्री सावलाराम देवासी ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और कहा कि भाजपा सरकार हमेशा गाँव, गरीब, किसान और युवाओं के विकास के लिए समर्पित है।
विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी हुए शामिल
ओबीसी मोर्चा राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य खेमराज देवासी ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जनता तक पहुँचाने और उनका अधिकाधिक लाभ लेने की अपील की।
इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष केराराम चौधरी, गिरधारीलाल देवासी, भीनमाल प्रधान किरण भारतीय, विमला विश्नोई, मंडल अध्यक्ष गंगाराम माली, परबतसिंह राठौड़ (नरसाना), सांवला राम देवासी (जुंजाणी), छगनलाल भाटी (रामसीन), मंगलाराम पुरोहित (भीनमाल ग्रामीण) सहित वरिष्ठ भाजपा नेता शेखर व्यास, बद्रीनारायण गौड़, तेजराज मेहता, टीकम सिंह राणावत, नरींगाराम चौधरी, हेमलता जैन, सरोज बाफना, विकास सोलंकी, दमाराम जाट, अर्जुन पटेल, विक्रम सिंह ईरानी, जालम सिंह सेवड़ी, छैल पूरी गोस्वामी, जोरावर सिंह राव, साजनराम बिश्नोई, इंद्रभान भाटी, महादेवाराम घांची, संतोष सोनी, विक्रम बंजारा, श्रवण जीनगर, राजमल परमार, मनोज गुप्ता, लस्सूराम मेघवाल, माधाराम राणा, दिनेश सोनी, प्रकाश सोनी, अजमल बंजारा, पारस सोनी, खुशाल सोलंकी, सुरेश बोहरा, मेसाराम देवासी, जयंतीलाल घांची, ओमप्रकाश सुन्देशा, दिग्विजयसिंह, किशोर सांखला, हाजी सत्तार शाह, वचनाराम पुरोहित, थानाराम चौधरी, गजराज सिंह थुर, सावलाराम माली, खीमाराम सोनगरा सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन हिंगलाज दान चारण और महेंद्र सोलंकी ने किया, जबकि अंत में भरतसिंह भोजाणि ने उपस्थित सभी लोगों का धन्यवाद ज्ञापित किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां