Homeजालोर'ऑपरेशन अखरोट' का प्रहार: सांचौर पुलिस ने ज़ब्त किया अवैध बजरी से...

‘ऑपरेशन अखरोट’ का प्रहार: सांचौर पुलिस ने ज़ब्त किया अवैध बजरी से भरा डंपर!

Published on

खनन माफियाओं पर शिकंजा कसते हुए पुलिस ने की बड़ी कार्रवाई, डंपर और चालक को दबोचा

सांचौर (जालोर): जोधपुर रेंज में अवैध खनन माफियाओं के खिलाफ चलाए जा रहे पुलिस महानिरीक्षक विकास कुमार के विशेष “ऑपरेशन अखरोट” के तहत, जालोर पुलिस ने एक और महत्वपूर्ण कार्रवाई की है। जालोर के जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचंद यादव के निर्देशानुसार, सांचौर के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और सहायक पुलिस अधीक्षक कांबले शरण गोपीनाथ के निकट सुपरविजन में, सांचौर पुलिस ने अवैध बजरी तस्करी पर नकेल कसी है।

सांचौर थानाधिकारी पुलिस निरीक्षक देवेंद्र सिंह के नेतृत्व में, सउनि पुनमाराम और उनकी टीम ने दिनांक 14 जुलाई 2025 को एक बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस को मिली सूचना के आधार पर, वांकल कंस्ट्रक्शन के बाड़े में खड़े एक अवैध बजरी से भरे 12 चक्का डंपर (रजिस्ट्रेशन नंबर GJ 08 AU 5057) को डिटेन किया गया।

यह डंपर चालक जेठाराम पुत्र पांचाराम, जाति जाट (लेगा), उम्र 33 साल, निवासी कुंभारों का तला, कगाऊ, जिला बाड़मेर के कब्जे से बरामद किया गया। मौके पर खनन विभाग जालोर से प्रवीण कुमार फॉरमैन को बुलाया गया, जिनकी मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई पूरी की गई। अवैध बजरी से भरे डंपर को जब्त कर थाना परिसर में सुरक्षित खड़ा करवाया गया है। पुलिस अब इस मामले में आगे की जांच कर रही है ताकि अवैध खनन के इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जा सके।

इस सफल कार्रवाई में पुलिस टीम में सउनि पुनमाराम, कांस्टेबल भंवरलाल (नंबर 518), और कांस्टेबल सेवाराम (नंबर 864) शामिल थे। ‘ऑपरेशन अखरोट’ के तहत की गई यह कार्रवाई, क्षेत्र में अवैध खनन गतिविधियों पर रोक लगाने की पुलिस की प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...