Homeजालोरजिला कलक्टर ने जनसुनवाई में परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के...

जिला कलक्टर ने जनसुनवाई में परिवेदनाओं को सुनकर उनके त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

Published on

जिला स्तरीय जनसुनवाई, राजस्थान संपर्क पोर्टल एवं सतर्कता समिति में दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक सम्पन्न

जालोर 17 अक्टूबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार आमजन की समस्याओं, परिवेदनाओं के निवारण, सुनवाई एवं त्वरित समाधान के लिए त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे की अध्यक्षता में गुरूवार को डीओआईटी सभागार में जिला स्तरीय जनसुनवाई एवं राजस्थान संपर्क पोर्टल पर दर्ज परिवेदनाओं की समीक्षा बैठक व जिला जन अभियोग एवं सतर्कता समिति की बैठक का आयोजन किया गया जिनमें आमजन की परिवेदनाएँ सुनकर उनका निस्तारण किया गया।

जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जनसुनवाई में आमजन की समस्याओं से रूबरू होकर विभागीय अधिकारियों को निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कब्जा हटाने, आम रास्ता खुलवाने, केशवना ग्राम में गोचर भूमि से अतिक्रमण हटाने, गौशाला को भूमि आवंटित करने, मंदिर माफी की जमीन पर कब्जे की शिकायत पर तहसीलदार से जांच करवाने सहित विभिन्न विभागों से जुड़े परिवाद सुनकर मौके पर ही विभागीय अधिकारियों से मामले की जानकारी लेते हुए जल्द से जल्द निस्तारण करने की बात कही।

उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों को जन सुनवाई के प्रकरणों को गंभीरता से लेते हुए उनका निस्तारण करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान कुल 31 परिवाद प्रस्तुत हुए जिनमें से 4 प्रकरणों का मौके पर ही निस्तारण किया गया तथा शेष प्रकरणों को सम्पर्क पोर्टल पर दर्ज कर संबंधित अधिकारियों को निस्तारण के लिए निर्देशित किया। वही उन्होंने सतर्कता समिति में 7 दर्ज प्रकरणों की सुनवाई कर 4 प्रकरण का मौके पर निस्तारण कर शेष प्रकरणों के निस्तारण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए।

इस दौरान अतिरिक्त जिला कलक्टर राजेश मेवाड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोटाराम गोदारा, सीएमएचओ डॉ. रमाशंकर भारती, डिस्कॉम एसई पी.एस.राठौड़, जलदाय विभाग के अधीक्षण अभियंता आर.सी.मीना, सावर्जनिक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता रमेश सिंगारिया, सहकारिता विभाग के उप रजिस्ट्रार सुनील वीरभान, नगर परिषद आयुक्त दिलीप माथुर ़ सहित विभिन्न जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे तथा वीसी के माध्यम से उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी जुड़े रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

सरकारी तिजोरी में ‘बाप-बेटे’ का डाका, कागजों में ठेकेदार… असल में VDO के पिता के खाते में पहुंचे ₹4.76 लाख

नाली निर्माण से लेकर पौधारोपण तक के नाम पर फर्जीवाड़ा; जांच में जुर्म साबित...

वडनगर से काशी तक गूंजा सेवा और समर्पण का नाद: पीएम मोदी के जन्मदिन पर निकली ‘सेवा संकल्प’ बाइक यात्रा, जालोर में ढोल-नगाड़ों और...

जन्मस्थली से कर्मभूमि तक 25 वर्षों के सेवाकाल का संदेश लेकर निकले युवा, भागलसेफ्टा...

राजस्थान ANTF का बड़ा धमाका: 1400 KM दूर तक थर्राया नशा माफिया, तेलंगाना के 3 वॉन्टेड तस्कर जालोर-पाली से दबोचे

‘तुम मांगो मदद, हम देंगे नशा मुक्ति!’: तेलंगाना पुलिस की 2 साल पुरानी आस...

नशा मुक्त समाज की ओर एक अनूठी पहल: मालवाड़ा में सजेगी जागरूकता की अलख, युवाओं को मिलेगी नई दिशा

सरस्वती विद्या मंदिर शिक्षण समिति, सामाजिक सरोकार प्रकल्प और नई किरण नशा मुक्ति केन्द्र...

बिना आबादी के आरक्षण का फेर: जहां एक भी वोटर नहीं, वहां तय हो रही आरक्षित सीट!

जालोर के वरिष्ठ समाजसेवी हीराचन्द भण्डारी ने राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री व चुनाव आयोग को भेजा...

कैमरे बंद, मोबाइल बंद: चुनाव में पत्रकारों के प्रवेश पर नई गाइडलाइन जारी

नगरीय निकाय चुनावों में बूथ और मतगणना केंद्र पर फोटोग्राफी-वीडियोग्राफी पर लगा प्रतिबंध, पास...