69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का रानीवाड़ा में सफल आयोजन
रानीवाड़ा। द ग्लोबल विज़डम सेकेंडरी स्कूल में 14 सितंबर, 2025 को 69वीं जिला स्तरीय जूडो प्रतियोगिता का चार दिवसीय भव्य आयोजन शुरू हुआ। उद्घाटन समारोह के मुख्य अतिथि सरदार सिंह सोलंकी और अध्यक्षता संस्था प्रधान व प्रतियोगिता सचिव राम महेश्वरी ने की। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रतियोगिता संयोजक शारीरिक शिक्षक मगाराम चौधरी मौजूद रहे। शारीरिक शिक्षक आसुराम सेन ने बताया कि उद्घाटन मैच 36 किलो वर्ग के खिलाड़ियों के बीच विशिष्ट अतिथि साक्षरता खंड समन्वयक दीपसिंह देवल और ब्लॉक खेल प्रभारी सूरजपालसिंह देवड़ा ने शुरू करवाया। इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 13 टीमों के 99 खिलाड़ियों ने भाग लेकर अपने दमखम का शानदार प्रदर्शन किया।

खेलों से बढ़ती है नेतृत्व क्षमता और सहनशीलता
प्रतियोगिता का समापन समारोह 17 सितंबर, 2025 को हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. किशनलाल जोशी और अध्यक्ष सीबीईओ श्रीमती मंजू प्रतिभा थीं। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि एसीबीईओ रघुनाथराम डारा, प्रतियोगिता संयोजक मगाराम चौधरी, लक्ष्मणसिंह देवड़ा और प्रतियोगिता सचिव राम महेश्वरी भी उपस्थित रहे।
मुख्य अतिथि डॉ. किशनलाल जोशी ने कहा कि बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए पढ़ाई के साथ-साथ शारीरिक और मानसिक विकास के लिए खेल बहुत जरूरी हैं। ब्लॉक शिक्षा अधिकारी श्रीमती मंजू प्रतिभा ने कहा कि खेल से खिलाड़ियों में नेतृत्व की भावना और सहनशीलता की क्षमता बढ़ती है।

भामाशाहों का योगदान और खिलाड़ियों का सम्मान
प्रतियोगिता के सफल आयोजन में कई लोगों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता सचिव राम महेश्वरी ने बताया कि शारीरिक शिक्षक आसुराम सेन और अध्यापक कृष्णकुमार चौहान ने भामाशाह के रूप में पहले दो दिन खिलाड़ियों और निर्णायकों के भोजन की व्यवस्था की। प्रतियोगिता संयोजक ने निर्णायक की भूमिका निभाने वाले छह निर्णायक दीपसिंह और गणेशराम बिश्नोई के प्रयासों की सराहना की। कार्यालय प्रभारी कृष्णकुमार चौहान ने बताया कि कार्यालय के काम में महेंद्र कुमार त्रिवेदी और सांकलचंद का सहयोग सराहनीय रहा।

इस अवसर पर अतिथि के रूप में छैल सिंह सोलंकी, सरदार सिंह सोलंकी, हरी सिंह देवडा डूंगरी, रमेश जी महेश्वरी, भरत जी महेश्वरी, चंदन सिंह डाबी, राजेंद्र सुथार, सुरेश सिंह डाबी, रणजीत सिंह और राजू जैन भी उपस्थित रहे।
समापन कार्यक्रम के भामाशाह किशनलाल सारस्वत, नरेश कुमार प्रजापत, दलपत सिंह और शेर सिंह परिहार का विशेष सहयोग रहा। विद्यालय के पूरे स्टाफ ने भी इस आयोजन को सफल बनाने में अपना योगदान दिया। कार्यक्रम का सफल संचालन जितेंद्र सिंह डाभी ने किया।
प्रतियोगिता में द ग्लोबल विंजडम सेकेंडरी स्कूल की छात्रा दिव्यांशी माहेश्वरी ने +44 किलो भार वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त कर रानीवाड़ा ब्लॉक का नाम रोशन किया। अब वह राज्य स्तर पर जालोर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
सर्कल न्यूज़ नेटवर्क







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां