जालोर। आज शनिवार को वीके सिंह अतिरिक्त महानिदेशक पुलिस, एटीएस एवं एसओजी, राजस्थान जयपुर द्वारा जालोर में वार्षिक निरीक्षण किया गया। इस दौरान जिला पुलिस अधीक्षक ज्ञानचन्द्र यादव के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाईन में परेड सलामी दी गई तथा भव्य परेड का आयोजन किया गया।

परेड के दौरान ज्ञानचन्द्र यादव, जिला पुलिस अधीक्षक जालोर, मोटाराम अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जालोर, आवड़दान रतनू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, सांचौर, कैलाश विश्नोई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महिला सैल, भूपेन्द्र सिंह अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक त्वरित अनुसंधान सहित जिले में तमाम आरपीएस/वृताधिकारी एवं निरीक्षक पुलिस/थानाधिकारीगण उपस्थित रहे।

परेड समाप्ति के बाद पुलिस लाईन परिसर एवं पुलिस लाईन की विभिन्न शाखाओं का भ्रमण कर साफ-सफाई एवं अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। उसके बाद पुलिस लाईन परिसर में वृक्षारोपण कर हरित राजस्थान के सपने को साकार करने का संकल्प लिया।

उसके बाद पुलिस लाईन परिसर में अधिकारीयों एवं कर्मचारीयों के साथ सम्पर्क सभा ली जाकर जवानों को अपने कर्तव्य के प्रति सजग रहकर ड्युटी करने तथा पुलिस ध्येय वाक्य का साकार करने की अपील की गई तथा पुलिस जवानों की समस्याओं से रूबरू हुए तथा पुलिस जवानों के पेयजल व्यवस्था हेतु नवीन आर.ओ. प्लान्ट का उद्घाटन किया गया।

उसके बाद जिले के सभी अधिकारीयों/थानाधिकारीयों एवं शाखा प्रभारियों के साथ काईम मीटिंग ली गई। तत्पश्चात रिजर्व पुलिस लाईन से एडीजीपी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचे। जहां पुलिस जवानों द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर/सलामी दी गई।

उसके बाद पुलिस अधीक्षक कार्यालय की विभिन्न शाखाओं सहित अभय कमाण्ड सेन्टर एवं पुलिस नियन्त्रण कक्ष का भ्रमण किया गया। इस दरम्यान जिला पुलिस अधीक्षक सहित मुख्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे। शाम के समय पुलिस थाना कोतवाली में जिले के सीएलजी सदस्यों की मीटिंग आयोजित की गई। जिसमें जिले के सभी अधिकारीगण मीटिंग में सम्मिलित हुए। एडीजीपी के जिला भ्रमण के उपलक्ष में रिजर्व पुलिस लाईन में बड़े खाने का आयोजन किया गया तथा सांस्कृतिक संध्या का भी आयोजन किया गया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां