रानीवाड़ा। समीप स्थित सिंगावास गांव के सरकारी उच्च प्राथमिक विद्यालय में बैंक ऑफ इंडिया, रानीवाड़ा शाखा ने 'स्टार बॉन्डिंग वर्ष 2024-25' के तहत एक प्रेरक पहल की। इस सामाजिक प्रयास के तहत विद्यालय के कुल 93 बच्चों को स्टेशनरी का वितरण किया गया, जिससे शिक्षा के क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने का प्रयास हुआ।
इस कार्यक्रम के मुख्य मार्गदर्शक बैंक के जोधपुर अंचल के आंचलिक प्रबंधक अजय त्रिपाठी रहे, जिनके निर्देश पर यह आयोजन किया गया। बैंक ऑफ इंडिया, रानीवाड़ा से अधिकारी दिनेश माली और गणेशाराम ने इस कार्यक्रम में अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और बच्चों के साथ उत्साहपूर्ण समय बिताया। स्टेशनरी वितरण के दौरान बच्चों के चेहरों पर मुस्कान और उनके परिवारों की खुशी इस बात का प्रतीक बनी कि ऐसे प्रयास उनके जीवन में शिक्षा की नई रोशनी लेकर आ सकते हैं।

इस कार्यक्रम का उद्देश्य शिक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाना और बच्चों को बेहतर शैक्षणिक साधन उपलब्ध कराना है। बैंक ऑफ इंडिया ने इस आयोजन से अपनी सामाजिक जिम्मेदारी को दर्शाया और शिक्षा के क्षेत्र में योगदान देकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां