3 साल से था फरार, सांचौर और बाड़मेर पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में दबोचा गया अपराधी
सांचौर। जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में वांछित अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत सांचौर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। एनडीपीएस एक्ट के दो अलग-अलग मामलों में करीब 3 साल से फरार चल रहे 15 हजार रुपये के इनामी अपराधी करणसिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। यह कार्रवाई सांचौर और बाड़मेर पुलिस की संयुक्त टीम के तालमेल से संभव हो पाई है।
🚨 पुलिस टीम और दबिश (सांचौर व बाड़मेर पुलिस का एक्शन)
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृताधिकारी जयराम मुण्डेल के सुपरविजन में थानाधिकारी नेमाराम के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
- सांचौर पुलिस: अशोक कुमार (कांस्टेबल) और पृथ्वीसिंह (कांस्टेबल) की अहम भूमिका रही।
- बाड़मेर ग्रामीण पुलिस: थानाधिकारी विक्रम चारण (निरीक्षक) मय जाब्ता ने इस ऑपरेशन में सांचौर पुलिस का सहयोग किया और आरोपी को घेराबंदी कर दबोचा।
📜 घटना का विवरण: नाकाबंदी तोड़कर भागा था तस्कर
यह मामला 2 मार्च 2023 की रात का है। कारोला फांटा पर पुलिस टीम नाकाबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। उसी दौरान धानता की तरफ से आ रही एक क्रेटा कार (GJ01 HJ 6309) को पुलिस ने रुकने का इशारा किया। चालक ने रुकने के बजाय नाकाबंदी तोड़ दी और वाहन भगा ले गया। पुलिस ने पीछा किया तो कारोला से सिद्धेश्वर रोड पर कार अनियंत्रित होकर एक खड्डे में गिर गई। रात के अंधेरे का फायदा उठाकर आरोपी वहां से भाग निकले थे।
बरामदगी: कार की तलाशी लेने पर उसमें अलग-अलग कट्टों में भरा 252 किलोग्राम अवैध डोडा पोस्त बरामद हुआ था। इसी मामले में करणसिंह लंबे समय से वांछित था।

👤 गिरफ़्तार मुख्य मुलजिम की प्रोफाइल
- नाम: करणसिंह
- पिता का नाम: रेवतसिंह
- जाति: राजपूत
- निवासी: कवास, पुलिस थाना नागाणा, जिला बाड़मेर
- इनाम: 15,000 रुपये (घोषित इनामी अपराधी)
- अपराध: एनडीपीएस एक्ट के तहत सांचौर (प्रकरण संख्या 113/2023) और झाब (प्रकरण संख्या 17/2023) में वांछित।
📂 प्रकरण में पूर्व में गिरफ्तार अभियुक्तों की 'जन्मपत्री'

इस तस्करी गिरोह से जुड़े 6 आरोपी पहले ही पुलिस के हत्थे चढ़ चुके हैं:
- जसवंतसिंह पुत्र प्रेमसिंह राजपूत (26): निवासी रासारा तला मुंगेरिया, शिव (बाड़मेर)।
- भैराराम पुत्र केसाराम जाट (22): पेशा-ड्राइवर, निवासी जाखड़ों की ढाणी, बाड़मेर।
- रमेश कुमार पुत्र गेमरा राम सुथार (30): पेशा-फोटो स्टूडियो संचालक, निवासी बीदासर, बाड़मेर।
- नेपाल सिंह पुत्र प्रभु सिंह राजपूत (34): पेशा-खेती, निवासी काचरिया कदमाला, मंदसौर (मप्र)।
- तार सिंह पुत्र भैरू सिंह राजपूत (31): पेशा-खेती, निवासी कोटड़ी, खुहड़ी (जैसलमेर)।
- नरपत दान पुत्र जवाहर दान चारण (39): पेशा-मजदूरी, निवासी भाखरानी, सांगड़ (जैसलमेर)।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां