Homeराजस्थानएएनटीएफ का महा-ऑपरेशन: नशे के 'ब्लैक नेटवर्क' पर एक ही दिन में...

एएनटीएफ का महा-ऑपरेशन: नशे के ‘ब्लैक नेटवर्क’ पर एक ही दिन में 6 करारे प्रहार, 10.90 KG अफीम रस जब्त, थर्राए तस्कर

Published on

महानिरीक्षक विकास कुमार के चक्रव्यूह में फंसे ड्रग्स डीलर; सांचौर से जयपुर तक 80 लाख का माल जब्त, खोजी डॉग ने रसोई से ढूंढ निकाला गांजा

सर्किल न्यूज नेटवर्क जयपुर, 18 मई। राजस्थान में नशे के सौदागरों के खिलाफ एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) ने अब तक का सबसे बड़ा और ताबड़तोड़ एक्शन लिया है। एडीजी दिनेश एम.एन. के मार्गदर्शन और ANTF महानिरीक्षक विकास कुमार के नेतृत्व में टास्क फोर्स ने प्रदेश के 6 अलग-अलग जिलों में एक ही दिन में बैक-टू-बैक 6 बड़ी कार्यवाहियों को अंजाम देकर तस्करी के अंतरराज्यीय नेटवर्क को हिलाकर रख दिया है।

इस महाअभियान में एएनटीएफ की मुस्तैदी और उनके ट्रैंड डॉग स्क्वायड की खोजी नजरों के आगे तस्करों के सारे शातिराना पैंतरे फेल हो गए। टीम ने सिरोही, श्रीगंगानगर, बीकानेर, उदयपुर, भरतपुर और जयपुर में छापेमारी कर भारी मात्रा में अफीम, हेरोइन (चिट्टा), डोडा-पोस्त और गांजा बरामद किया है। इस पूरी कार्रवाई के दौरान 7 आरोपियों को दबोचा गया है, जबकि तस्करी में इस्तेमाल हो रहा 1 ट्रक, 1 स्कूटी और 1 मोटरसाइकिल जब्त की गई है। अंतर्राष्ट्रीय बाजार में जब्त किए गए इस अवैध मादक पदार्थ की कीमत करीब 80 लाख रुपये आंकी गई है।


पहली कार्रवाई: मेवाड़ से मारवाड़ तक फैले 55 लाख की अफीम के काले कारोबार का भंडाफोड़

एएनटीएफ टीम और सिरोही के रेवदर थाना पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए ट्रक में छुपाकर ले जाई जा रही 10 किलो 900 ग्राम अवैध अफीम बरामद की है। इस मामले में आरोपी पूरण गायरी (33), निवासी नान्दोली (चित्तौड़गढ़) को गिरफ्तार कर ट्रक जब्त किया गया है।

  • सीमेंट की आड़ में मौत का सामान: आरोपी पेशे से ट्रक ड्राइवर है, जो निम्बाहेड़ा से सीमेंट भरकर सांचौर जाता था। वह रास्ते में तस्करों से सांठगांठ कर अफीम खरीदता और जालोर-सांचौर के इलाकों में खपाता था। उसे 1 किलो अफीम की तस्करी के बदले 2 से 3 हजार रुपये मिलते थे, जिससे वह हर ट्रिप में 40 से 50 हजार रुपये कमा रहा था।
  • खलासी बना ‘सारथी’: महानिरीक्षक विकास कुमार की जालोर यात्रा के दौरान दी गई पंचलाइन “तुम मुझे सूचना दो, मैं तुम्हें नशे से आजादी दूंगा” से प्रेरित होकर आरोपी के पूर्व खलासी ने खुद एएनटीएफ ऑफिस पहुंचकर इस पूरे खेल का पर्दाफाश किया। पुलिस टीम ने करीब 8 घंटे की लुका-छिपी के बाद आबूरोड-रेवदर के बीच घेराबंदी कर ट्रक दबोच लिया।
  • 8वीं पास ड्राइवर निकला टेक-सैवी: आरोपी पहले भी पिंडवाड़ा में अफीम तस्करी में पकड़ा जा चुका था, लेकिन 15 दिन में जमानत पर बाहर आ गया। इस बार पकड़े जाने से बचने के लिए उसने वर्चुअल व्हाट्सएप नंबरों का इस्तेमाल करना शुरू कर दिया था। वह इतनी बार माल सप्लाई कर चुका था कि उसे फेरे और ग्राहकों की गिनती तक याद नहीं है।

दूसरी कार्रवाई: भारत-पाक बॉर्डर पर पंजाब के तस्करों का सिंडिकेट ध्वस्त, हेरोइन बरामद

श्रीगंगानगर जिले के लालगढ़ जाटन थाना क्षेत्र में एएनटीएफ ने पंजाब से जुड़ी ड्रग्स तस्करी की नस पर हाथ रखा है। टीम ने नाकाबंदी के दौरान भागसर नहर पुलिया के पास एक मोटरसाइकिल को घेरकर 2 आरोपियों को दबोचा और उनके कब्जे से 105.04 ग्राम अवैध हेरोइन (चिट्टा) बरामद की।

  • नशे की लत ने बनाया तस्कर: गिरफ्तार आरोपी मनप्रीत सिंह (20) और वकील सिंह (19) पंजाब के श्री मुक्तसर साहिब के रहने वाले हैं। दोनों मजदूरी करते थे, लेकिन धीरे-धीरे नशे की लत लग गई। नशे के पैसों का इंतजाम करने के लिए वे पंजाब के बड़े तस्करों से माल खरीदकर राजस्थान में सप्लाई करने लगे, ताकि उन्हें खुद के उपभोग के लिए फ्री में हेरोइन मिल सके।

तीसरी कार्रवाई: डॉग स्क्वायड की मदद से मेडिकल कॉलेज के छात्रों को गांजा बेचने वाला पैडलर अरेस्ट

उदयपुर के सवीना थाना क्षेत्र में एएनटीएफ और स्थानीय पुलिस ने गीतांजलि मेडिकल कॉलेज के पास स्थित ‘बाघ व्यू काठियावाड़ी रेस्टोरेंट’ पर दबिश दी। इस कार्रवाई में रेस्टोरेंट चलाने वाले आरोपी गगन मेनारिया (19) को गिरफ्तार कर 351.3 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया गया।

  • एएनटीएफ के जांबाज खोजी डॉग का कमाल: पुख्ता इनपुट के बाद टीम डॉग स्क्वायड के साथ रेस्टोरेंट पहुंची। वहां तलाशी के दौरान ट्रेंड स्निफर डॉग सूंघते हुए सीधे किचन में गया और वहां रखी एक पारदर्शी प्लास्टिक की थैली को सूंघकर बार-बार भौंकने लगा। जांच करने पर उसमें छुपाकर रखा गांजा बरामद हुआ। आरोपी कॉलेज के छात्र-छात्राओं को गुपचुप तरीके से नशा बेचकर उनके भविष्य से खिलवाड़ कर रहा था।

चौथी कार्रवाई: किराना स्टोर की आड़ में चल रहा था डोडा-पोस्त और अवैध शराब का धंधा

बीकानेर जिले के पांचू थाना क्षेत्र के डड्डू गांव में एएनटीएफ को सूचना मिली कि श्री सेफराज जी किराना स्टोर पर अवैध मादक पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ दुकान पर औचक दबिश दी, जिससे दुकान पर बैठा सुखाराम जाट (24) हक्का-बक्का रह गया। दुकान की अलमारी के डिब्बों के पीछे छुपाकर रखी गई 402 ग्राम अवैध डोडा-पोस्त और दो खाकी कार्टन में भरी अवैध शराब बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया।


पांचवीं कार्रवाई: डेयरी प्लांट के पास ग्राहक की फिराक में खड़ा तस्कर दबोचा

भरतपुर जिले के उद्योगनगर थाना क्षेत्र में एएनटीएफ को इनपुट मिला था कि मडरपुर सरस डेयरी प्लांट के पास एक व्यक्ति गांजा बेचने की फिराक में खड़ा है। टीम ने स्थानीय पुलिस के साथ मौके पर घेराबंदी की। पुलिस को देखकर तस्कर सकपका गया। टीम ने आरोपी संजय सिंह बघेल (30) को दबोचकर उसकी तलाशी ली, तो उसके कब्जे से 142 ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ।


छठी कार्रवाई: जयपुर के पॉश इलाके में स्कूटी से ड्रग्स सप्लाई करता दिल्ली का आरोपी गिरफ्तार

जयपुर के श्याम नगर थाना क्षेत्र में एएनटीएफ को महेंद्र नगर इलाके में परमार्थ भवन के पास स्कूटी पर ड्रग्स की सप्लाई होने की पुख्ता सूचना मिली। टीम ने स्थानीय पुलिस को साथ लेकर गली में घेराबंदी की। वहां स्कूटी पर बैठे एक संदिग्ध लड़के ने पुलिस जाब्ते को देखकर भागने की कोशिश की, जिसे टीम ने तत्परता से धर-दबोचा। आरोपी राहुल सांसी (23), जो मूल रूप से दिल्ली का निवासी है और वर्तमान में जयपुर के कटेवा नगर में रह रहा था, के पास से 130 ग्राम अवैध गांजा, नशे की कमाई के 1900 रुपये और तस्करी में प्रयुक्त स्कूटी जब्त की गई।


जाबांज टीमों को मिलेगा सम्मान, जनता से सहयोग की अपील

महानिरीक्षक विकास कुमार ने बताया कि महज एक साल से भी कम समय में एएनटीएफ ने राजस्थान के सभी जिलों में अपना मजबूत नेटवर्क तैयार कर लिया है। इस महाभियान में शामिल सभी पुलिस थानों और एएनटीएफ की टीमों को मुख्यालय पर विशेष कार्यक्रम आयोजित कर सम्मानित किया जाएगा।

उन्होंने आमजन से अपील की है कि नशे के इस कारोबार को जड़ से मिटाने के लिए एएनटीएफ कंट्रोल रूम नंबर 0141-2502877 या व्हाट्सएप नंबर 9261225056 पर बेझिझक सूचना दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान पूरी तरह गुप्त रखी जाएगी।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

दूसरी खबर ये भी

तीन राज्यों में फैला था नशे का नेटवर्क, शादी से लौटते समय थार गाड़ी का पीछा कर ANTF ने दबोचा 25 हजार का इनामी...

राजस्थान, एमपी और गुजरात में अफीम सप्लाई का मुख्य सूत्रधार चढ़ा हत्थे; शराब ठेके...

रानीवाड़ा में ‘स्कूटी सिखाओ अभियान’ का समापन: 350 महिलाओं को मिला आत्मनिर्भरता का ‘लाइसेंस’

लर्निंग लाइसेंस पाकर खिले बालिकाओं के चेहरे, नवरात्र के उपलक्ष्य में तिलक लगाकर हुआ...

ओबीसी के अधिकारों और सामाजिक न्याय के लिए कांग्रेस का बड़ा मंथन: जयपुर में जुटी दिग्गजों की टोली

रानीवाड़ा विधायक रतन देवासी ने बुलंद की पिछड़े वर्गों की आवाज, कहा— हर वर्ग...

सूखती बांडी नदी और सिणधरा बांध का ‘फांस’ बना ढांचा: आखिर 120 गांवों के किसानों के सब्र का बांध क्यों टूटा?

खेती-बाड़ी से उजड़ते भीनमाल के ग्रामीण अंचल में अब पानी को लेकर आर-पार की...

सड़कों पर सुरक्षा और विहार के लिए भूमि: जैन संतों के संकल्प पत्र की घोषणा को अमलीजामा पहनाने में जुटा जालोर प्रशासन

जिला कलेक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने जारी किया आदेश, जिला स्तरीय समिति में...

भारी पड़ रहा नशे का खेल: दो और सरगना पहुंचे सलाखों के पीछे

चारों दिशाओं में नशा कारोबार ध्वस्त: जालोर से दौसा, फलौदी से हनुमानगढ़ तक चला...