Homeसिरोहीहजारों लोगों को वोट से वंचित करने का भाजपा का षड्यंत्र है...

हजारों लोगों को वोट से वंचित करने का भाजपा का षड्यंत्र है एसआईआर – संयम लोढा

Published on

बोले: प्रजातंत्र पर खतरा, अंता में जनता ने दिया भाजपा को मुंहतोड़ जवाब; सिरोही को बताया भ्रष्टाचार का अड्डा

रिपोर्टर: सर्कल न्यूज़ नेटवर्क टीमस्थान: सिरोहीआयोजन: बीएलए प्रशिक्षण कार्यक्रम

सिरोही: पूर्व मुख्यमंत्री सलाहकार संयम लोढा ने कहा है कि देश में प्रजातंत्र के लिए जो खतरा उत्पन्न हुआ है, उसे देखते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में पूरी सजगता दिखानी होगी। उन्होंने इस एसआईआर प्रक्रिया को ‘हजारों लोगों को मतदान से वंचित करने का भाजपा का षड्यंत्र’ बताया और इसे अपनी तत्परता से विफल करने का आह्वान किया।

राहुल गांधी ने उजागर किया फर्जीवाड़ा

लोढा ने कैलाशनगर में आयोजित बीएलए (बूथ लेवल एजेंट) प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि हाल ही में कई स्थानों पर हुए चुनाव में मतदाता सूचियों में भारी फर्जीवाड़े को नेता विपक्ष राहुल गांधी ने देश के सामने रखा है, जिसके कारण हजारों लोग चुनाव आयोग की ‘बेईमानी’ को लेकर सड़क पर उतरे हैं।

इस अवसर पर, राज्य सरकार के प्रतिनिधि विपिन डाबी और राजेश त्रिवेद्वी ने बीएलए को एसआईआर के संबंध में विस्तृत जानकारी दी और उनके सभी सवालों तथा शंकाओं का समाधान किया।

लोढा ने अंता उपचुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि पूरी राजस्थान सरकार, मुख्यमंत्री, पूर्व मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक महीनों तक डेरा डाले बैठे थे, लेकिन जनता में भाजपा सरकार के खिलाफ इतना आक्रोश था कि उन्होंने भाजपा को मुंहतोड़ जवाब दे दिया।

उन्होंने आरएसएस पर निशाना साधते हुए कहा, “आरएसएस के लोग भाजपा का काम करते हैं। ये लोग लोगों के दिलों दिमाग में जहर घोल रहे हैं। हमने तो हमेशा लोगों को आपस में लड़ाने का काम किया है और आगे भी करेंगे।” उन्होंने सनातन धर्म पर राजनीति करने वालों पर तंज कसते हुए कहा, “हम तो सनातनी हैं और रहेंगे, इसके लिए हमें किसी से कोई सर्टिफिकेट लेने की आवश्यकता नहीं है।”

सिरोही में थाने हो रहे नीलाम, आरएएस का ऑफिस किसके दफ्तर में?

संयम लोढा ने सिरोही में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने आदर्श घोटाला को सिरोही का सबसे बड़ा घोटाला बताया और सवाल किया कि आरएएस का ऑफिस किसके कार्यालय में चलता है, यह सिरोही की जनता जानती है।

लोढा ने कहा कि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को डेढ़ साल में 7 बार बदला गया और एक ही व्यक्ति तीन बार आया, जिससे पैसों के लेन-देन का बड़ा खेल चल रहा है। उन्होंने भाजपा नेताओं के हवाले से कहा कि सिरोही विधानसभा क्षेत्र भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है और थाने नीलाम हो रहे हैं।

देश और बच्चों का भविष्य बचाने की लड़ाई

लोढा ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी के लिए एक घंटे का समय दें। उन्होंने कहा, “इतनी बड़ी हार होने के बाद भी मैं घर में नहीं बैठा। मैं जनता के सुख-दुख में हमेशा साथ खड़ा रहता हूं।” उन्होंने कार्यकर्ताओं को भरोसा दिलाया कि उनकी सुनवाई आज भी भाजपा के लोगों से ज्यादा होती है।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह मोदी सरकार संविधान को बदलने का काम कर रही है। अंत में उन्होंने कहा, “यह देश बचाने की लड़ाई है, हमारे बच्चों का भविष्य बचाने की लड़ाई है, इसमें सभी अपनी भागीदारी निभाएं।”

इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस समन्वयक अश्विन कुमार ने भी एसआईआर प्रक्रिया की जानकारी दी और बूथ पर गंभीरता से काम करने की बात कही।

ये रहे मौजूद:

कार्यक्रम में गुमान सिंह देवड़ा, संध्या चौधरी, हिम्मत सुथार, लखमाराम गरासिया, निम्बाराम गरासिया, राकेश रावल, प्रवीण रावल, रतन माली, हेमलता शर्मा, मोटाराम देवासी, रेणुलता व्यास, महेन्द्र मेवाडा, जितेंद्र सिंघी, प्रकाश प्रजापति, डॉ हनुमंत सिंह मेडतिया, हरीश राठौड़ सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

भक्ति, उल्लास और जयकारों की गूंज: मदुरै में साध्वी आज्ञानिधि श्रीजी का भव्य चातुर्मास प्रवेश

हजारों श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा कर किया अभिनंदन, 'सदगुरू समर्पणम चातुर्मास-2026' का ऐतिहासिक आगाज मदुरै। आस्था,...

सैनिक पिता के संस्कारों ने रचा इतिहास: पंसेरी के लाल ललित मेघवाल ने फहराया NEET में परचम, एक ही घर से देश को मिलेंगे...

वीर प्रसूता धरा जालोर का बढ़ता गौरव: स्वर्गीय रणबांकुरे की विरासत को बेटों ने...

उड़ान शिक्षा की, विजन उद्योग का: रबारी समाज के मेधावी छात्र सम्मानित, विधायक मावजी भाई देसाई ने की ‘गोपालक बिजनेस समिट’ की बड़ी घोषणा

समशेरपुरा के एम.एम. देसाई शैक्षणिक संकुल में प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित नौकरी खोजने वाले नहीं,...