Homeभीनमालछात्र राजनीति से जिला नेतृत्व तक: एडवोकेट श्रवण ढाका को कांग्रेस विधि...

छात्र राजनीति से जिला नेतृत्व तक: एडवोकेट श्रवण ढाका को कांग्रेस विधि विभाग की बड़ी जिम्मेदारी

Published on

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस ने जालोर में संगठन को दी नई धार, युवा नेतृत्व पर जताया भरोसा

भीनमाल | जालोर
कांग्रेस संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने युवा, ऊर्जावान और संघर्षशील नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए एडवोकेट श्रवण ढाका को कांग्रेस विधि, मानवाधिकार एवं आरटीआई विभाग का जिला अध्यक्ष, जालोर नियुक्त किया है। यह नियुक्ति जिले की राजनीति में नई ऊर्जा और नई दिशा देने वाली मानी जा रही है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा की स्वीकृति एवं कांग्रेस विधि विभाग के प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह पुनिया के प्रस्ताव पर यह नियुक्ति तत्काल प्रभाव से लागू की गई है।

बता देते है कि एडवोकेट श्रवण ढाका भीनमाल विधानसभा क्षेत्र के पुनासा निवासी हैं और लंबे समय से संगठन व समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं। उनका राजनीतिक सफर छात्र राजनीति से शुरू हुआ। छात्रसंघ में खेल सचिव रहने के साथ-साथ वे
एनएसयूआई भीनमाल ब्लॉक अध्यक्ष, एनएसयूआई जिला महासचिव, एनएसयूआई प्रदेश सचिव जैसे अहम दायित्व निभा चुके हैं। इसके बाद युवा कांग्रेस में जिला उपाध्यक्ष और वर्तमान में प्रदेश सचिव के रूप में संगठन को मजबूती दी।

राजनीति के साथ-साथ एडवोकेट श्रवण ढाका सामाजिक और कानूनी क्षेत्र में भी सक्रिय हैं। वर्तमान में वे भीनमाल बार एसोसिएशन के सचिव, बिश्नोई युवा संगठन के जिला अध्यक्ष,
भीनमाल सेशन न्यायालय में सक्रिय अधिवक्ता के रूप में सेवाएं दे रहे हैं।

इस नियुक्ति के बाद जिले के अधिवक्ताओं, कांग्रेस कार्यकर्ताओं और युवा साथियों में जबरदस्त उत्साह देखा जा रहा है। संगठन ने इसे युवा नेतृत्व, संघर्ष और निष्ठा की जीत बताया है।

एडवोकेट श्रवण ढाका ने शीर्ष नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि वे कांग्रेस की विचारधारा को गांव-गांव तक पहुंचाने और संगठन को कानूनी रूप से और अधिक मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।

यह नियुक्ति सिर्फ एक पद नहीं, बल्कि उस संघर्ष की पहचान है जो छात्र राजनीति से शुरू होकर जिला नेतृत्व तक पहुंचा है। जालोर में कांग्रेस अब नए जोश, नए विज़न और मजबूत कानूनी नेतृत्व के साथ आगे बढ़ने को तैयार है।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दूसरी खबर ये भी

11 साल का मासूम अर्पित 2 महीने से लापता, तलाश में जुटा पूरा तंत्र

कमर्जी पुलिस की सुस्ती पर उठे सवाल; राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देशभर के...

जालोर-भीनमाल के रेल विकास को लगेंगे पंख: वरिष्ठ पत्रकार माणकमल भंडारी बने जोधपुर रेल मंडल में DRUCC सदस्य

55 साल की निष्पक्ष पत्रकारिता का सम्मान: माणकमल भंडारी को मिली रेलवे की DRUCC...

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...