Homeसांचौरसांचौर पुलिस का 'डबल धमाका': नशे के सौदागरों पर काल बनकर टूटी...

सांचौर पुलिस का ‘डबल धमाका’: नशे के सौदागरों पर काल बनकर टूटी टीम, एक ही दिन में दो बड़ी कार्यवाहियां

Published on

SP शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया के सुपर विजन में सांचौर पुलिस की सर्जिकल स्ट्राइक; भारी मात्रा में MD और स्मैक बरामद, ANTF और थाना पुलिस ने तस्करों के नेटवर्क को किया ध्वस्त

सांचौर: जिले में नशे की जड़ों को खोदने के लिए ANTF महानिरीक्षक विकास कुमार और जालोर पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इन्दोलिया द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान ने तस्करों की कमर तोड़ दी है। सांचौर पुलिस और ANTF (एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स) ने संयुक्त मोर्चा खोलते हुए महज 24 घंटे के भीतर दो अलग-अलग सफल ऑपरेशन को अंजाम दिया है। इस बड़ी कार्रवाई में भारी मात्रा में एमडी (MD) और स्मैक सहित लग्जरी कार और मोटरसाइकिल जब्त कर 5 तस्करों को सलाखों के पीछे भेजा गया है।


ऑपरेशन-1: रानीवाड़ा रोड पर ANTF और पुलिस की घेराबंदी

सांचौर थानाधिकारी नेमाराम और ANTF चौकी की संयुक्त टीम ने रानीवाड़ा रोड पर जाल बिछाकर नशे की खेप ले जा रहे चार तस्करों को दबोचा। पुलिस ने इनके पास से 64 ग्राम अवैध एमडी (MD) जब्त की। तस्करी में प्रयुक्त एक स्विफ्ट कार और एक मोटरसाइकिल भी पुलिस ने अपने कब्जे में ली है।

  • गिरफ्तार तस्कर:
    1. प्रकाश (30) पुत्र मंगलाराम विशनोई, निवासी गुंदाउ (करड़ा)।
    2. हनुमानाराम (21) पुत्र बुधाराम विशनोई, निवासी खारा (करड़ा)।
    3. ईश्वरलाल (20) पुत्र कालुराम विशनोई, निवासी जानवी (सरवाना)।
    4. नरेश पटेल (33) पुत्र सोहन पटेल डांगी, निवासी मावली डांगीयान (उदयपुर)।

कार्यवाही टीम (ANTF व पुलिस): नेमाराम (थानाधिकारी), मनोहरसिंह (हैडकानि, ANTF), गोगाराम, हरीसिंह, मांगाराम, जितेन्द्र कुमार, मांगीलाल (ANTF), भागीरथराम (ANTF), मनीष कुमार (ANTF) और कविन्द्र (ANTF)।


ऑपरेशन-2: सांकड़ में तस्कर के घर पर दबिश, मिला नशे का जखीरा

दूसरी बड़ी कार्रवाई उपनिरीक्षक अमृतलाल के नेतृत्व में हुई। सटीक सूचना के आधार पर सांकड़ गांव में तस्कर कालुराम के घर पर अचानक रेड मारी गई। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो वहां भारी मात्रा में नशीले पदार्थ देख अधिकारी भी हैरान रह गए।

  • जब्ती का विवरण: 108 ग्राम एमडी (MD), 29 ग्राम स्मैक, 66 ग्राम सीमेंट जैसा नशीला पाउडर और 108 ग्राम काला चूर्ण जैसा घटक पदार्थ।
  • गिरफ्तार आरोपी: कालुराम (40) पुत्र फगलुराम विशनोई, निवासी सांकड़।

कार्यवाही टीम: अमृतलाल (उपनिरीक्षक), सुरेन्द्रसिंह (सउनि), सेवाराम, राजेन्द्र, राजुसिंह, जयंतिलाल, मनोहरलाल और महिला कानि. प्रिया।


पुलिस का कड़ा संदेश: नशा बेचने वाले अब खैर नहीं

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आवड़दान रतनू और वृताधिकारी जयराम मुण्डेल के निकटतम सुपरविजन में हुई इस कार्रवाई ने तस्करों के हौसले पस्त कर दिए हैं। पुलिस अब इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है ताकि मुख्य सप्लायर तक पहुँचा जा सके। सर्किल न्यूज नेटवर्क पुलिस टीम की इस सतर्कता और बहादुरी को सलाम करता है, जिससे क्षेत्र की युवा पीढ़ी को नशे की दलदल से बचाया जा सके।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

ग्लूकोज ड्रिप की आड़ में बह रही थी ‘अंग्रेजी’: भारतमाला टोल पर 80 लाख का माल जब्त, चालक गिरफ्तार

पंजाब से लाई जा रही शराब के 550 कार्टन बरामद; तिरपाल के नीचे छिपाया...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...