भीनमाल। भीनमाल शहर से सीमावर्ती ग्राम पंचायतें वणधर, रोपसी, आलड़ी व चितरोडी के ग्रामीण किसानों द्वारा अतिरिक्त जिला कलेक्टर भीनमाल को ज्ञापन दिया गया। चितरोड़ी राजस्व सर्कल संघर्ष समिति के संयोजक अधिवक्ता ललित राजपुरोहित वणधर ने बताया कि इन सभी ग्राम पंचायतो के ज्यादातर सरकारी कार्य पुलिस थाना, डाक विभाग व विद्युत विभाग से संबंधित कार्यालय भीनमाल हैं।

भीनमाल शहर से इन ग्राम पंचायतों के मुख्यालय मात्र 5 से 10 किलोमीटर की दूरी पर है। खेती-किसानी, चिकित्सा जैसे रोज़मर्रा के कार्य हेतु प्रतिदिन भीनमाल आना होता हैं जबकि रानीवाड़ा हेतु कोई सीधी परिवहन सुविधा भी नहीं हैं। वहीं इन पंचायतों के ज्यादातर गावों की राजस्व सीमा नगरपालिका भीनमाल के पेरा-फेरी क्षेत्र में आती हैं, जिससे भूमि रूपान्तरण संबंधी कार्य भी नगरपालिका भीनमाल से करवाना पड़ता हैं।
पूर्व में उपरोक्त सभी गाँव भीनमाल पंचायत समिति कार्यालय के क्षेत्राधिकार में थे। अतिरिक्त जिला कलेक्टर से किसानों ने जनहित व सुविधा का संतुलन देखते हुए भीनमाल पंचायत समिति मुख्यालय नजदीक होने से पुनः भीनमाल समिति के क्षेत्राधिकार में लेने का आग्रह किया गया। यदि प्रशासन द्वारा समय रहते समस्या का समाधान नहीं किया तो ग्रामीणों द्वारा मजबूरन धरना प्रदर्शन व भूख हड़ताल करने की चेतावनी दी गयी।
इस अवसर पर अधिवक्ता रमेश कुमार चौधरी, परबतसिंह परमार, सुमेराराम पुरोहित, रमेश कुमार पुरोहित वणधर, रमेश कुमार पुरोहित सरपंच रोपसी, बगदाराम दुदावत, नांनजी राम, जोधाराम चौधरी चितरोड़ी, अर्जुन कुमार चौधरी चितरोड़ी, अधिवक्ता दुर्गेश सैन, सुरेश माहेश्वरी, नारायण पुरोहित, ओटाराम पुरोहित, हरीश कुमार पुरोहित, केराराम देवासी, प्यारेलाल पुरोहित, लाधुराम मेघवाल सहित सभी ग्रामवासी उपस्थित रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां