पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल के प्रयासों से मिली प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति, क्षेत्रवासियों में हर्ष
रानीवाड़ा। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (PHED) ने रानीवाड़ा विधानसभा क्षेत्र के लिए एक बड़ा फैशला लेते हुए पेयजल किल्लत को दूर करने के लिए 3 नए ट्यूबवेल (नलकूप) मंजूर किए हैं। विभाग के मुख्य अभियंता (ग्रामीण) कार्यालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार, इन नलकूपों के निर्माण पर प्रति ट्यूबवेल लगभग 25.27 लाख रुपए की लागत आएगी।

इस बड़ी प्रशासनिक और वित्तीय (A&F) स्वीकृति का पूरा क्रेडिट पूर्व विधायक नारायण सिंह देवल के अथक प्रयासों को जाता है। उन्होंने क्षेत्र की जनता की पानी की समस्या को देखते हुए 14 फरवरी 2026 को विभाग को पत्र (क्रमांक 2026/550) लिखकर इसकी पुरजोर मांग की थी। उनके इसी जनहित के पत्र पर संज्ञान लेते हुए राज्य सरकार और विभाग ने यह मंजूरी जारी की है। इस सौगात से रानीवाड़ा के ग्रामीण इलाकों में पानी की किल्लत से जूझ रहे लोगों को बड़ी राहत मिलेगी। स्वीकृति मिलने पर क्षेत्र के भाजपाइयों और आमजन ने नारायण सिंह देवल का आभार जताया है।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां