30 मार्च को सुप्रसिद्ध गायक सुभाष पंडित सांचौर बिखेरेंगे भजनों की स्वर लहरियां, 31 को होगा महाप्रसादी का आयोजन
रानीवाड़ा। राजस्थान की मरुधरा स्वर्णगिरी की छाया और वीर भूमि जालौर की देवनगरी रानीवाड़ा खुर्द नगरे में श्री ब्रह्माणी माताजी व राणेश्वर महादेव में भव्य धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन होने जा रहा है। कार्यक्रम को लेकर क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है।
भजन संध्या का आकर्षण:
आयोजन समिति के अनुसार, आगामी 30 मार्च 2026 (सोमवार) को विशाल ‘भजन संध्या’ का आयोजन किया जाएगा। रात्रि 8:00 बजे से शुरू होने वाली इस शाम में सुप्रसिद्ध गायक कलाकार सुभाष पंडित सांचौर अपनी मधुर आवाज में भजन प्रस्तुत करेंगे। कार्यक्रम में श्री 1008 श्री दंडी स्वामी देवानन्दजी सरस्वती महाराज का पावन सानिध्य व आशीर्वाद रहेगा।
भोजन प्रसादी:
भक्ति संध्या के अगले दिन, 31 मार्च 2026 (मंगलवार) को सुबह 10:00 बजे से ‘भोजन प्रसादी’ का आयोजन किया गया है, जिसमें समस्त क्षेत्रवासियों को आमंत्रित किया गया है।
आयोजक और विनती:
इस धार्मिक उत्सव के आयोजनकर्ता श्री रेवाजी, सोमाजी, अजारामाजी पुत्र श्री जोईताजी उदेश हैं। विनित बालाराम पुत्र श्री रेवाजी उदेश एवं समस्त उदेश कृषि फॉर्म परिवार, रानीवाड़ा खुर्द ने सभी धर्मप्रेमियों से इस मांगलिक अवसर पर पधारकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है। कार्यक्रम की व्यवस्थाओं में डीवी एंटरप्राइजेज रानीवाड़ा और रामाधणी कंस्ट्रक्शन रानीवाड़ा का विशेष सहयोग रहेगा।



