सात विधानसभा स्तर पर भी नियुक्त हुए संयोजक
जालोर। भारतीय जनता पार्टी जालोर के जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार 25 जून को प्रस्तावित आपातकाल दिवस एवं जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के बलिदान दिवस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित करने हेतु जिला स्तर से लेकर विधानसभा स्तर तक के संयोजकों की घोषणा कर उन्हें जिम्मेदारियां सौंपी।
जिला संयोजक के रूप में भाजपा के जिला महामंत्री पुखराज राजपुरोहित को मनोनीत किया गया है, जबकि जिला सह-संयोजक की जिम्मेदारी पूर्व मंडल अध्यक्ष भरतसिंह भोजाणी को सौंपी गई है। इसी प्रकार जिले की सातों विधानसभा क्षेत्रों के लिए भी अलग-अलग संयोजकों की नियुक्ति की गई है, जिन्हें कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार करने और संगठन को सक्रिय रखने की जिम्मेदारी दी गई है।
जिला व विधानसभा संयोजकों की सूची इस प्रकार है –
- पुखराज राजपुरोहित – जिला संयोजक, वर्तमान में भाजपा जिला महामंत्री हैं।
- भरतसिंह भोजाणी – जिला सह-संयोजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष रह चुके हैं।
- महेन्द्रसिंह भागली – जालोर विधानसभा संयोजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष।
- बिशनसिंह सोलंकी – आहोर विधानसभा संयोजक, वर्तमान में व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक।
- महेन्द्र सोलंकी – भीनमाल विधानसभा संयोजक, पूर्व मंडल अध्यक्ष।
- मलाराम सियाग – रानीवाड़ा विधानसभा संयोजक, वर्तमान में शक्ति केंद्र संयोजक।
- हनुमानप्रसाद भादु – सांचौर विधानसभा संयोजक, पूर्व प्रधान रह चुके हैं।
जिलाध्यक्ष जसराज राजपुरोहित ने सभी मनोनीत पदाधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं को सक्रिय करते हुए आपातकाल दिवस व बलिदान दिवस के आयोजनों को प्रभावशाली बनाएं, ताकि कार्यकर्ताओं को देश की लोकतांत्रिक मूल्यों और जनसंघ के बलिदानों के प्रति सजग किया जा सके।
पार्टी की ओर से यह भी संकेत दिए गए हैं कि 25 जून को सभी विधानसभा क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित होंगे, जिनमें डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के जीवन, विचारधारा एवं आपातकाल के दौर की ऐतिहासिक घटनाओं पर आधारित विचार गोष्ठियां, श्रद्धांजलि सभाएं और जनजागरूकता कार्यक्रम शामिल होंगे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां