Homeचितलवानाकिसानों का सरकार के विरूद्ध शंखनाद, संयुक्त किसान मोर्चा के 24 फरवरी...

किसानों का सरकार के विरूद्ध शंखनाद, संयुक्त किसान मोर्चा के 24 फरवरी के महापड़ाव की तैयारी शुरू

Published on

चितलवाना। आगामी 24 फरवरी को किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा तैयारियों में जुट गया है। मोर्चा के जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई ने बताया कि किसानों के विभिन्न समस्याओं को लेकर 24 फरवरी को चितलवाना उपखंड कार्यालय पर अनिश्चितकालीन महापड़ाव की तैयारियों के तहत टांपी ग्राम पंचायत मुख्यालय पर पूर्व सरपंच मूल सिंह की अध्यक्षता में किसानों की विशाल बैठक रखी गई।

अध्यक्षता कर रहे मूलसिंह ने बताया कि टांपी पटवार हलका में रबी 2023 का फसल बीमा क्लेम किसी भी किसान को नहीं मिला है। जबकि पास पड़ोस की कई पंचायतों में क्लेम आया है। टांपी में भी 50 परसेंट से अधिक फसलों का नुकसान हुआ था लेकिन इस पंचायत को कंपनी द्वारा जानबूझकर वंचित रख दिया गया है। जिससे पूरी पंचायत के लोगों में भारी आक्रोश है। उन्होंने कहा कि किसानों कि आदान अनुदान की बकाया राशि और बीमा क्लेम को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा द्वारा चितलवाना उपखंड कार्यालय पर दिए जा रहे महापड़ाव में टांपी पंचायत से 300 किसान भाग लेंगे।

जिला अध्यक्ष ईशराराम बिश्नोई ने बताया कि सांचौर और चितलवाना में आधे से अधिक ग्राम पंचायतों में रबी 2023 का बीमा क्लेम बिल्कुल ही नहीं आया है। रिलायंस कंपनी द्वारा जानबूझकर किसानों के क्लेम रोके गये है। उन्होंने कहा कि बीमा क्लेम से वंचित सभी ग्राम पंचायतों में किसानों की बैठकें लेकर समस्याओं के समाधान हेतु महापड़ाव में हजारों किसान पहुंचेंगे।

जिला मंत्री मकाराम चौधरी ने बताया कि रबी 2023 का बीमा क्लेम, 3 वर्षों से अटकी हुई करोड़ों रुपए की आदान अनुदान की राशि, नर्मदा नहर के सिस्टम में अव्यवस्थाएं, बिजली कटौती एवं अन्य समस्याओं को लेकर मोर्चा के पदाधिकारीयों ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर सांचौर उपखंड अधिकारी सांचौर को भी ज्ञापन देकर समाधान की मांग की है।

जिला उपाध्यक्ष विरद सिंह चौहान ने कहा कि इन समस्याओं को लेकर पूरे क्षेत्र के किसान आक्रोशित है। मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा अलग-अलग क्षेत्रों में टीमें गठित कर प्रचार अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में राजस्थान किसान सभा की ग्राम इकाई टांपी का सर्व सम्मति से गठन किया गया। जिसमें एडवोकेट नरसी राम सुथार को अध्यक्ष, गंगाराम जाट को सचिव, सांवलाराम मोदी और भीखाराम रावणा राजपूत को उपाध्यक्ष एवं कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में धूडाराम चौधरी, गणपत सिंह, चतराराम मेघवाल, रवजी कोली, वीया राम देवासी, श्रवण माली, बाबूलाल कोली, हरकाजी माली, नेनाराम आसू, मगना राम चौधरी, महादेवाराम देवासी, मानाराम पुरोहित, करसन गर्ग, तथा रमेश मेघवाल, को चुना गया।

नवीन कार्यकारिणी को जिला उपाध्यक्ष विरद सिंह चौहान ने पद और संगठन की शपथ दिलाई। नवनिर्वाचित अध्यक्ष नरसीराम एडवोकेट ने सभी का आभार प्रकट किया और आगामी 24 फरवरी को उपखंड कार्यालय पर महापड़ाव में टांपी से 300 किसानों के भाग लेने की घोषणा की। बैठक का संचालन लक्ष्मण सिंह चौधरी डूंगरी ने किया।

बैठक में गणपत सिंह, बाबूलाल, चेनाराम, पूराराम, लक्ष्मण सिंह पावटा, पदमाराम नाई, मोतीराम, केहराराम, हरसिंगाराम, बाबू गिरी, हेमाराम, राजाराम मोदी, मोटाराम, धूडाराम, मानाराम, हिमताराम, प्रागाराम, चोखाराम, नारणा राम, लाधा राम, पाबूराम निम्बज, नरसीराम, ओमप्रकाश माधोपुरा, मोटाराम, गोमाराम, देवाराम, राणाराम, भारत कुमार, स्वामी नरपत सिंह माधेपुरा, किशन सिंह, सांवलाराम, प्रेमाराम, द्वारकाराम, दानाराम देवासी, भीख सिंह टांपी, सांवलाराम नारायणपुरा, मानाराम, आदूराम, श्रीराम चेलाराम माली, भान सिंह, भूपाराम, सुरेश पुरोहित, भगवाना राम मेघवाल, उमेदाराम, जीवाराम, वेलाराम, राजूराम बिश्नोई, नेनाराम, गंगाराम, हरकाराम माली सहित टांपी निम्बज नारायणपुरा माधेपुरा केआर बंधा कुआं जोगमाया नगर आसूओ की ढाणी गांवों के सैकड़ो किसान मौजूद रहे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

हलधर की हुंकार: रानीवाड़ा में कल गूंजेगा किसानों का दर्द, समस्याओं के समाधान तक आर-पार की लड़ाई का ऐलान

अकाल घोषित करने, जंगली जानवरों के आतंक से मुक्ति और फसल बीमा क्लेम समेत...

संस्कारों की टकसाल: खेल-कूद में गढ़े जा रहे जीवन मूल्य, मातृशक्ति सीख रही स्वाभिमान की नई परिभाषा

श्री क्षत्रिय युवक संघ के शिविर में बही संस्कार-सरिता, रश्मि कंवर बोलीं—'चारित्रिक श्रेष्ठता ही...

जनभावनाओं के अनुरूप संवरेगा सिरोही, चुनावी घोषणा पत्र बनेगा परिषद का ‘संकल्प पत्र’

सिरोही नगर परिषद्: नवनिर्वाचित सभापति रितु पुनीत जैन ने संभाली कमान | बदहाली और...

सफेद कोट (डॉक्टर) की आड़ में नशे का काला कारोबार: मालवाड़ा चार रास्ता पर एर्टिगा से 27 हजार से अधिक प्रतिबंधित गोलियां जब्त

एटीएस जोधपुर और रानीवाड़ा पुलिस की बड़ी संयुक्त कार्रवाई, गुजरात के डॉक्टर और मेडिकल...

दूसरी खबर ये भी

मूली में गरजा किसान: 16 सितंबर को चितलवाना उपखंड पर महापड़ाव की तैयारी

अन्नदाता की सुनवाई नहीं, अकाल घोषणा और बीमा घोटाले के खिलाफ आर-पार की लड़ाई...

35 कानूड़ा प्रतिमाओं संग किलवा में रचा गया इतिहास: रूपाजी आंजणा धाम में उमड़ा आस्था, संस्कृति और जनसेवा का महासैलाब

सर्कल न्यूज नेटवर्क मातृशक्ति के गरबा, 251 यूनिट रक्तदान और दही-हांडी से भक्तिमय हुआ माहौल;...

संयुक्त किसान मोर्चा की हुंकार: बकाया अनुदान और नर्मदा नहर के पानी को लेकर सांचौर में कल होगी अहम बैठक

सांचौर: किसानों की विभिन्न समस्याओं और लंबित मांगों को लेकर संयुक्त किसान मोर्चा सांचौर...

ढाई साल से फरार 15,000 का इनामी अपराधी गिरफ्तार: महिला अत्याचार मामले में चितलवाना पुलिस की बड़ी कार्रवाई

सांचौर/जालोर: जालौर जिले की चितलवाना थाना पुलिस ने महिला अत्याचार और दुष्कर्म के गंभीर मामले...

सांचौर का गौरवशाली इतिहास और भव्य किलों का अभाव: एक ऐतिहासिक विश्लेषण

सांचौर प्रॉपर में मेवाड़, मारवाड़ या ढूंढाड़ की तरह बड़े-बड़े और भव्य किले, गढ़...

निकाय व पंचायत चुनावों को लेकर कांग्रेस ने कसी कमर: डोटासरा से मिलीं जालोर जिलाध्यक्ष रमिला मेघवाल

जयपुर में पीसीसी वॉर रूम में हुई अहम रणनीतिक चर्चा, संगठन की मजबूती और...

रानीवाड़ा में विकास की बहार: चार गांवों में 8 करोड़ की लागत से बनेगा अटल प्रगति पथ!

धानोल, दांतवाड़ा, पावली और जसवंतपुरा में एक-एक किलोमीटर सड़क निर्माण को मिली प्रशासनिक मंजूरी;...