भीनमाल, राजस्थान: रविवार को कचहरी रोड विद्यालय में राजस्थान शिक्षक संघ प्रगतिशील की जिला स्तरीय बैठक जिलाध्यक्ष जयकरण खिलेरी की सदारत में हुई। जिला संगठन मंत्री बाबूलाल कड़वासरा ने संगठन की गतिविधियों पर रोशनी डालते हुए वेतन विसंगतियों, ग्रीष्मावकाश वेतन, 2022 के शिक्षकों के वेतन नियमितीकरण, स्थाईकरण और सदस्यता अभियान की समीक्षा पर जोर दिया।
प्रदेश मुख्य महामंत्री किशनलाल सारण ने शिक्षकों की समस्याओं के हल के लिए निदेशक स्तर पर हुई बातचीत का ब्यौरा दिया। उन्होंने लंबित पदोन्नतियों, वेतन विसंगतियों, निर्दोष शिक्षकों पर पांच साल पुरानी जांच के नाम पर झूठे मुकदमे दर्ज करने, झालावाड़ में स्कूल के क्षतिग्रस्त होने पर बिना वजह शिक्षकों के निलंबन और शाला दर्पण पोर्टल पर हर शिक्षक के लिए नेट बजट जैसे मुद्दों पर गहरी चिंता जताई।
संगठन संरक्षक पूनमचंद बिश्नोई ने जिला जांच कमेटी द्वारा खास क्षेत्र के शिक्षकों को निशाना बनाकर एकतरफा कार्रवाई और पुलिस के जरिए मुकदमे दर्ज करवाने की साजिश की कड़े शब्दों में निंदा की। पूर्व जिला शिक्षा अधिकारियों की कार्रवाइयों को भी खारिज करते हुए संगठन ने जल्द ही सक्षम स्तर पर प्रतिनिधिमंडल के जरिए बातचीत का फैसला लिया।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष रामनिवास साहू ने कहा कि शिक्षक स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता सुधारने के लिए जी-जान से जुटे हैं, मगर मुफ्त किताबों का समय पर वितरण न होना चिंता का सबब है। जिलाध्यक्ष जयकरण खिलेरी ने तृतीय श्रेणी से लेकर सभी कैडर के वर्षों से रुके तबादलों, पदोन्नतियों, नई भर्तियों, शाला दर्पण पोर्टल को मजबूत करने, SC-ST छात्रवृत्तियों में सुधार और स्थाईकरण जैसे मुद्दों पर रणनीतिक चर्चा की।
बैठक में अगले माह सांचौर में जिला शैक्षिक सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। इस मौके पर प्रदेश प्रवक्ता छोगाराम सारण, प्रदेश महामंत्री राजूराम सारण, प्रभाराम चौधरी, बाबूलाल सियाग, विश्ननाराम देवासी, किशनाराम खीचड़, जवाराराम मेघवाल, पूनमचंद मांजू, रतनलाल मांजू, गणपतलाल साहू, ओमप्रकाश, रामलाल बिश्नोई, घम्माराम सारण, बाबूलाल तेतरवाल, श्रवणकुमार, चौथाराम बिश्नोई, जालाराम खीचड़, जालाराम सियाक, दिनेश कुमार, जगदीश खिलेरी, पुखराज जांगू, सोहनलाल पूनिया, किशनाराम ढाका, किशनलाल पूनिया, राजेंद्र बिश्नोई, कृष्ण कुमार, योगेश साहू, हरिराम सारण, मलाराम कड़वासरा, कमलेश कुमार, मोहनलाल गोदारा, लोकेश कुमार, प्रकाश कुमार, राजूराम सहित तमाम शिक्षक मौजूद थे।
शिक्षक संघ प्रगतिशील ने निर्दोष शिक्षकों के खिलाफ साजिश और प्रशासनिक नाइंसाफी के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए एकजुटता का परिचय दिया। संगठन ने शिक्षकों के हक और शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी के लिए अपनी लड़ाई तेज करने का संकल्प लिया।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां