Homeगुजरातजालोर में जवाई और माही के पानी को लेकर छिड़ी सियासत, कांग्रेसी...

जालोर में जवाई और माही के पानी को लेकर छिड़ी सियासत, कांग्रेसी आए हरकत में, कलक्टर से मिले और सौंपा ज्ञापन

Published on

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी माही का पानी जालोर लाकर और अमित शाह जवाई नदी पुनर्जीवित कर अपने वादे पूरे करें एवं पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार की ओर से बनाई गई जवाई पुनर्भरण योजना को जल्दी पूरा करे, बोले सवाराम पटेल

जालोर। जालोर और सांचौर में इन दिनों पानी को लेकर जलयुद्ध देखा जा रहा है। एक ओर आरएसएस की सखा भारतीय किसान संघ के बैनर तले किसानों का धरना दिया जा रहा है, वहीं, आज कांग्रेस के नेता जवाई और माही को लेकर कलक्टर से मिले है। कांग्रेस नेता सवाराम पटेल, ज़िला परिषद सदस्य मांगीलाल प्रजापत, उपाध्यक्ष आमसिंह परिहार, कांग्रेस प्रवक्ता योगेंद्रसिह कुंपावत, पंचायत समिति सदस्य मांगीलाल चौधरी ने प्रधानमन्त्री नरेंद्र मोदी, गृह मन्त्री अमित शाह व मुख्यमन्त्री भजनलाल शर्मा के नाम ज़िला कलेक्टर जालोर को उनके द्वारा किये वादों का ज्ञापन देते हुए कई मांगे की है।

कांग्रेस नेताओं ने कहा कि राजस्थान विधानसभा चुनाव वर्ष 2013 में चुनाव प्रचार के दौरान गुजरात के तत्कालीन मुख्यमन्त्री व आज देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सुमेरपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए वादा किया था कि राजस्थान में आप बीजेपी की सरकार लाओ, सरकार में आने पर हम माही का पानी जालोर, सिरोही पेयजल व सिंचाई के लिये के लायेंगे।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2013 में राजस्थान में बीजेपी की सरकार आयी, वसुन्धरा राजे मुख्यमन्त्री बनी और वर्ष 2014 में केन्द्र में बीजेपी की सरकार बनी और नरेन्द्र मोदी प्रधानमन्त्री बने, लेकिन माही से जालोर – सिरोही पानी लाने की कोई योजना नहीं बनी, सिर्फ और सिर्फ झूठा वायदा किया था।

इसी तरह, राजस्थान में विधानसभा वर्ष चुनाव 2023 में दिनांक 22.11.2023 को देश के गृहमन्त्री अमितशाह ने सायला में जनसभा को संबोधित करते हुए वायदा किया था कि जोगेश्वर गर्ग को जीताकर विधानसभा में भेजो बीजेपी की सरकार बनाओ हम जवाई नदी को पुनर्जीवित करेंगे। जोगेश्वर जी जीत गये, राजस्थान में सरकार बीजेपी की बन गयी और केन्द्र में भी पुनः बीजेपी की सरकार बनकर अमित शाह वापस गृहमन्त्री बन गये। साथ में राज्य व केन्द्र का बजट वर्ष 2024 भी आ गया लेकिन जवाई नदी को पुनर्जीवित करने की कोई योजना नहीं बनी। यह भी झूठा वायदा निकला,

जिला प्रवक्ता योगेन्द्रसिंह बताते है कि भजनलाल सरकार ने राजस्थान के हाल ही के बजट में यह योजना जरूर बनी है कि जवाई बाँध से पाली, पाली ग्रामीण व जोधपुर जाने वाली जवाई नहर के पुनर्निर्माण के लिए 2280 करोड़ का बजट स्वीकृत हुआ है जिससे बांध का पानी पाली, पाली ग्रामीण व जोधपुर पेयजल व सिंचाई के लिये जायेगा जिससे जालोर जिले को भारी नुकसान होगा।

जालोर की जनता के साथ धोखा है। जबकि, राजस्थान की पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार ने वर्ष 2023 के बजट में जवाई पुनर्भरण योजना के लिये 2554 करोड़ का बजट जारी कर योजना शुरु भी कर दी थी जिसके तहत जवाई बाँध के उपर दो बाँध बनेंगे और सुरंग व नहर के माध्यम से पानी जवाई में आयेगा। आवक बढ़ेगी लेकिन जवाई बाँध की पाल की उचाई जो है वही रहेगी। इससे संभावना होती है कि आवक ज्यादा होने पर गेट जल्दी खोलने पड़ते और नदी में पानी बहता जिससे जालोर साँचोर जिले को फायदा होता। लेकिन राजस्थान के गत बजट से जालोर जिले को जवाई नहर के पुनर्निर्माण से नुक़सान तय है। राजस्थान व केन्द्र सरकारों से अनुरोध है कि पूर्ववर्ती अशोक गहलोत सरकार द्वारा बनाई गई जवाई पुनर्भरण योजना का काम शीघ्र पूरा करे,

उन्होंने बंतत बताया कि मोदी माही का पानी जालोर सिरोही साँचोर जिलो में लाने की योजना बनाकर अपना वायदा पूरा करे और अमितशाह जवाई नदी को पुनर्जीवित करने का अपना वायदा पूरा करें। इस अवसर पर नगराध्यक्ष मुमताज अली सैयद, अर्जुन सिंह आईपुरा, पुखराज माली, गोरधन सिंह राजपुरोहित मौजूद थे।

पढ़ें जालोर, सिरोही, पाली, बाड़मेर सहित मारवाड़ परगने के साथ-साथ देश-विदेश की ख़बरें अब Circle News® हिन्दी में (CircleNews.in)। ब्रेकिंग खबरों के लाइव अपडेट, विश्लेषण और वीडियो खबरों के लिए हमारा अनुसरण करें और यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें, घंटी के आइकन को दबाकर नवीनतम अपडेट्स पाएं। विज्ञापन देने या हमारे साथ सहयोग करने के इच्छुक हैं? 9829441487 पर वाट्सअप के माध्यम से हमसे संपर्क करें।
राव गुमान सिंह
राव गुमान सिंहhttps://circlenews.in/
एक स्वतंत्र डिजिटल पत्रकार, एंकर, और फोटोग्राफर के रूप में, मैंने अपने काम के लिए राष्ट्रीय सम्मान प्राप्त किया है। मैं वर्तमान में कई विविध प्लेटफार्मों पर गहन कहानियों और समाचारों को साझा करता हूँ। मेरे ट्वीट्स और रीट्वीट्स पूरी तरह से व्यक्तिगत होते हैं, जो मेरे निजी विचारों और रुचियों को प्रतिबिंबित करते हैं। मेरा उद्देश्य है सच्चाई को उजागर करना और उन कहानियों को सामने लाना जो समाज में परिवर्तन ला सकें।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Captcha verification failed!
CAPTCHA user score failed. Please contact us!

This site uses Akismet to reduce spam. Learn how your comment data is processed.

Advertisment

Advertisement

Latest articles

सक्रिय नेतृत्व, नया अध्याय: जालौर-सिरोही माहेश्वरी समाज के सिर सजा कैलाश शारदा का ताज

जसवंतपुरा में गहमागहमी के बीच शांतिपूर्ण मतदान; 4 वोटों की रोमांचक बढ़त से दर्ज...

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

दूसरी खबर ये भी

दिशा समिति की बैठक: आमजन की समस्याओं का त्वरित निस्तारण करें, अवैध नल कनेक्शन काटने के लिए बनेगी टास्क फोर्स

जालोर-सिरोही सांसद लुम्बाराम चौधरी की अध्यक्षता में हुई बैठक; मुख्य सचेतक जोगेश्वर गर्ग बोले-...

ट्रेन से रामदेवरा धाम रवाना हुआ भक्तिमय संघ | बोहरा परिवार रानीवाड़ा ने लगातार निभाई परंपरा

सर्कल न्यूज़ नेटवर्क | सदा की जय! बाबा के जयकारों संग रामदेवरा चले 201...

बिजली समस्याओं से मिलेगी मुक्ति: करड़ा में नवीन AEN कार्यालय का भव्य शुभारंभ, पूर्व विधायक देवल ने काटा फीता

प्रथम AEN अनिल सेन ने संभाला पदभार, किसानों और ग्रामीणों में खुशी की लहर सशक्त...

शादी की थैली में छुपाकर ले जाया जा रहा था गांजा: जालोर का तस्कर गुजरात बॉर्डर पर गिरफ्तार, 1.97 लाख का माल जब्त

महादेव ट्रैवल्स की लग्जरी बस में सरप्राइज चेकिंग के दौरान पांथावाडा पुलिस को मिली...

पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में प्रदर्शन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग।

विधायक रतन देवासी के मार्गदर्शन में NSUI का रानीवाड़ा में बड़ा प्रदर्शन, राष्ट्रपति के...

युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं: NEET व प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक मामलों को लेकर ज्ञापन सौंपा

राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और संसद...

बूथ मजबूत तो पार्टी मजबूत: सुंधा माता की तलहटी में गरजा कांग्रेस का ‘मिशन संगठन’

विधायक देवासी व सह-प्रभारी मकवाना की मौजूदगी में रानीवाड़ा-जसवंतपुरा कांग्रेस की बड़ी बैठक, मंडल...