दौड और कबड्डी में प्रतिभागियों ने लहराया परचम, आजोदर और सेवाडा की टीमों के बीच रही कांटे की टक्कर
रानीवाडा (जालौर)। स्थानीय रघुनाथ बिश्नोई मेमोरियल कॉलेज में 22 जनवरी 2026 को अंतर-महाविद्यालय खेलकूद प्रतियोगिताओं का भव्य शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन कॉलेज संरक्षक नरेन्द्र कुमार बिश्नोई, राजकीय महाविद्यालय रानीवाडा के प्राचार्य डॉ. हिमांशु पाण्डया, प्राचार्य डॉ. सत्येन्द्र कुमार उबा और बी.एड. प्राचार्या डॉ. नीतू जैमिनी ने फीता काटकर किया।
शानदार ध्वज परेड और देशभक्ति का जज्बा
प्रतियोगिता की शुरुआत 'सारे जहां से अच्छा हिन्दोस्तां हमारा' के सामूहिक गान के साथ हुई। इस दौरान यू.आर. गर्ल्स कॉलेज आजोदर, महाराणा प्रताप कॉलेज सेवाडा और मेजबान रघुनाथ बिश्नोई मेमोरियल कॉलेज के खिलाडियों ने राष्ट्रीय ध्वज के साथ मैदान में गौरवमयी ध्वज परेड की, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति के रंग में सराबोर हो गया।
दौड में जितेन्द्र और प्रियंका ने मारी बाजी
मैदान पर खिलाडियों के बीच कडा मुकाबला देखने को मिला। 100 मीटर दौड के परिणाम इस प्रकार रहे:
- छात्र वर्ग: जितेन्द्र कुमार (प्रथम), किरण कुमार (द्वितीय) और राहुल कुमार (तृतीय)।
- छात्रा वर्ग: प्रियंका कुमारी (प्रथम), निरमा कुमारी (द्वितीय) और संगीता कुमारी (तृतीय)।
कबड्डी और वॉलीबाल के रोमांचक मुकाबले
- कबड्डी: पुरुष वर्ग में मेजबान रघुनाथ बिश्नोई मेमोरियल कॉलेज ने शानदार खेल दिखाते हुए परचम लहराया, जबकि महिला वर्ग में यू.आर. गर्ल्स कॉलेज आजोदर की टीम विजेता रही।
- वॉलीबाल: वॉलीबाल के दोनों वर्गों (पुरुष व महिला) में रघुनाथ बिश्नोई मेमोरियल कॉलेज की टीमों ने प्रथम स्थान प्राप्त कर अपनी श्रेष्ठता साबित की। महिला वर्ग में यू.आर. गर्ल्स कॉलेज आजोदर दूसरे स्थान पर रही।

इनका रहा विशेष सहयोग
प्रतियोगिताओं को सफल बनाने में अशोक महान, मंछाराम सोलंकी, गणपतराम, विक्रम कुमार, प्रकाश कुमार, सतीश कुमार, भंवराराम, मुश्ताक खान, नेनाराम, हितेष कुमार, महेन्द्र गिरी, कौशल्या देवी और जसपाल राणा जैसे सहायक आचार्यों ने सहयोग दिया। खेलों में निर्णायक की भूमिका कांतिलाल और हुकमसिंह ने निभाई। वहीं कीर्ति जोशी, इन्द्र दास और खेरून निशा सहित समस्त कर्मचारीगण व्यवस्थाओं में जुटे रहे।







पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां