जालोर 5 मार्च। जिले में त्रिस्तरीय जनसुनवाई के तहत आमजन की परिवेदनाओं एवं समस्याओं के समाधान के लिए जिले के सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 6 मार्च, गुरूवार को प्रातः 11 बजे से पंचायत स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन किया जायेगा।
जिला कलक्टर डॉ. प्रदीप के. गावंडे ने बताया कि मार्च माह के प्रथम गुरूवार 6 मार्च को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई शिविर आयोजित किये जायेंगे। जनसुनवाई के दौरान आमजन की परिवेदनाओं की सुनवाई कर उनका समाधान किया जायेगा।
पाठक टिप्पणियां (Comments)
0 टिप्पणियां